Waqf Amendment Bill: 'आप 20-25 साल और अध्यक्ष रहेंगे...', अखिलेश की टिप्पणी पर अमित शाह का जवाब, देखें Video

Akhilesh Yadav vs Amit Shah in Lok Sabha
X
Akhilesh Yadav vs Amit Shah
Waqf Amendment Bill: लोकसभा में बुधवार (2 अप्रैल) को वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच तीखी बहस हुई। अखिलेश ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में देरी को लेकर चुटकी ली।

Waqf Amendment Bill: लोकसभा में बुधवार (2 अप्रैल) को वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच तीखी बहस हुई। अखिलेश ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में देरी को लेकर चुटकी ली, जिस पर शाह ने जवाब दिया।

अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज
लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ''जो पार्टी खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बताती है, वह अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष तक नहीं चुन पा रही।"

उन्होंने वक्फ बिल का विरोध करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा प्रशासनिक नियंत्रण के लिए ऐसे संशोधन ला रही है। अखिलेश ने आगे कहा कि जीएसटी, नोटबंदी जैसे फैसले गलत साबित हुए, अब वक्फ पर कब्जा करने की कोशिश।

अमित शाह का पलटवार
अखिलेश यादव के आरोपों का जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा, "अखिलेश जी मुस्कुराते हुए बोले, तो मैं भी मुस्कुराते हुए जवाब दूंगा।'' उन्होंने कहा, ''सामने बैठी पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिर्फ 5 परिवारों से चुने जाते हैं, लेकिन हमारी पार्टी में 12-13 करोड़ सदस्यों की प्रक्रिया होती है। आपकी पार्टी में तो कोई देरी नहीं होती—बाप बेटे में ही टर्नबुक हो जाता है।"

भाजपा में केद्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव
आपको बता दें कि जेपी नड्डा 17 जून 2019 को भाजपा के कार्यवाहक अध्यक्ष बने और 20 जनवरी 2020 को स्थायी अध्यक्ष चुने गए। तब से वह इस पद पर हैं, लेकिन अगले अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हुई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story