Logo
election banner
Osmania University girls hostel protest: हैदराबाद के उस्मानिया यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में शनिवार रात तीन अनजान शख्स घुस आए। इसके बाद छात्राओं ने कॉलेज परिसर में धरना दिया। हॉस्टल की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।

Osmania University girls hostel protest: हैदराबाद के उस्मानिया यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने शनिवार को कॉलेज परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। स्टूडेंट्स ने आरोप लगाया कि तीन लोग शुक्रवार की रात गर्ल्स हॉस्टल में घुस आए थे। इनमें से एक शख्स को छात्राओं ने पकड़ लिया। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कुल कितने लोग गर्ल्स होस्टल में घुसे थे। 

सीनियर की मदद से घुसपैठ करने वालों को पकड़ा
छात्राओं ने बताया कि रविवार की रात गर्ल्स हॉस्टल की पहली और दूसरी मंजिल पर कुछ शख्स घुस गए थे। जब एक पहले फ्लोर पर स्टूडेंट वॉशरूम का इस्तेमाल कर रही थी तो उसने देखा कि वेंटिलेटर से कोई व्यक्ति अंदर हाथ डालने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद स्टूडेंट घबरा गई। ऐसी घटना हॉस्टल की दूसरी मंजिल पर भी घटी। इसके बाद छात्राओं ने अपने सीनियर से मदद मांगी और शख्स को पकड़ लिया। 

हॉस्टल परिसर में नहीं एक भी सीसीटीवी कैमरा
छात्राओं ने मांग की कि हॉस्टल की सुरक्षा बढ़ाई जाए। कॉलेज में धरने पर बैठी छात्राओं ने कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की। छात्राओं के धरने पर बैठने की जानकारी मिलने के बाद यूनिवर्सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्राओं को अपना धरना समाप्त करने के लिए मनाने की कोशिशों में जुटी नजर आई। हालांकि स्टूडेंट इस बात पर अड़ी थीं कि कुलपति को बुलाया जाए। छात्राओं का दावा किया कि हॉस्टल परिसर में एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाया गया है। 

बीते कुछ दिनों से आ रही थी अजीब आवाज
छात्राओं ने दावा किया जब से वह मकर संक्रांति की छुट्टियों से लौटी हैं तब से ही हॉस्टल में उन्हें अजीब आवाजें सुनाई दे रही थी। छात्राओं ने पहले तो सोचा कि यह उनका भ्रम है। इसके बाद से छात्राएं डरी हुई थी। छात्राओं ने कहा कि हॉस्टल में घुसे तीन लोगों में से एक को पकड़ा जा चुका है। अभी भी दो लोगों का पता नहीं चल सका है। उन दो लोगों को भी पकड़ा जाना चाहिए। इसके साथ ही हाॅस्टल की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए। 

5379487