Logo
Prajwal Revanna Scandal:कर्नाटक की हासन लोकसभा सीट से जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना के लापता होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने अपने पोते प्रज्वल रेवन्ना को कड़ी चेतावनी देते हुए जल्द से जल्द भारत लौटने को कहा है।

Prajwal Revanna Scandal: कर्नाटक की हासन लोकसभा सीट से जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना के लापता होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने अपने पोते प्रज्वल रेवन्ना को कड़ी चेतावनी देते हुए जल्द से जल्द भारत लौटने को कहा है। एचडी देवेगौड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में लिखा, "मैंने प्रज्वल रेवन्ना को चेतावनी जारी दी है कि वह जहां भी है, तुरंत लौट आए। वह भारत लौटे और कानूनी प्रक्रिया में शामिल हो। देवेगौड़ा ने लिखा कि प्रज्वल को मेरे धैर्य की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए।"

'मैं प्रज्वल की विदेश यात्रा से अनजान था'
पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने अपने इस पोस्ट में लिखा है कि वह प्रज्वल की विदेश यात्रा के बारे में अनजान थे। देवेगौड़ा ने कि कहा कि अगर प्रज्वल पर लगे आरोप सही साबित होते हैं, तो उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। एचडी देवेगौड़ा ने लिखा है कि बीते कुछ हफ्तों ने मेरे और मेरे परिवार के सदस्यों के लिए बड़े कठोर शब्दों का इस्तेमाल किया है। पूर्व पीएम मने लिखा कि मैं लोगों को नहीं समझा सकता हूं कि मुझे प्रज्वल की गतिविधियों के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं थी। यह भी नहीं समझा सकता कि मैं उसे बचाने की कोशिश नहीं कर रहा हूं। मुझे प्रज्वल की विदेश यात्रा के बारे में कुछ भी पता नहीं था।"

देवेगौड़ा ने दो पन्नों का चेतावनी पत्र लिखा
एचडी देवेगौड़ा ने  प्रज्वल रेवन्ना को वापस घर लौटने की चेतावनी देते हुए दो पन्नों का चेतावनी पत्र लिखा है। इसमें देवेगौड़ा ने लिखा है कि मैं अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनने में यकीन करता हूं। मेरा विश्वास ईश्वर में है। भगवान सब सच जानते हैं। लोगों ने मेरे परिवार के लिए जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया है, उसके लिए मैं उनसे बहस नहीं कर सकता। ना ही मैं उनकी आलोचना कर सकता हूं। लेकिन उन्हें इस मामले में कुछ भी कहने से पहले तथ्यों के सामने आने तक का इंतजार करना चाहिए था।

'यह अपील नहीं बल्कि एक चेतावनी है'
बता दें कि अपने खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगने और कथित अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद प्रज्वल रेवन्न से देश से फरार हो चुके हैं। वह लगभग एक महीने से देश से बाहर हैं। देश से फरार अपने पोते प्रज्वल रेवन्ना को चेतावनी देते हुए एचडी देवेगौड़ा ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि कि अगर प्रज्वल के मन में अपने दादा के लिए जरा भी सम्मान है, तो वह तुरंत भारत वापस आ जाए। इसके साथ ही यह भी लिखा कि यह कोई अपील नहीं है, बल्कि यह एक चेतावनी है। उसे वापस आकर पुलिस के सामने सरेंडर करना चाहिए।"

परिवार से अलग करने की भी दी चेतावनी
पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने प्रज्वल को परिवार से अलग करने की भी चेतावनी दी है। एचडी देवेगौड़ा ने लिखा है कि अगर प्रज्वल ने मेरी इस चेतावनी पर ध्यान नहीं दिया तो कानून को जो करना होगा वह तो कानून करेगा ही, प्रज्वल के परिवार के सदस्यों की भी नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। परिवार के सभी सदस्य उससे पूरी तरह से ताल्लुक तोड़ लेंगे। उसे पूरी तरह से परिवार से अलग-थलग कर दिया जाएगा। उसके मन में अगर मेरे लिए थोड़ी भी इज्जत बची है तो उसे तुरंत वापस देश लौट आना चाहिए। 

5379487