Mann Ki Baat: PM मोदी ने मन की बात में किया पहलगाम हमले का जिक्र; कहा-पीड़ित परिवारों को मिलकर रहेगा न्याय

PM Modi Mann Ki Baat 121th Episode
X
PM Modi Mann Ki Baat 121th Episode
Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (27 अप्रैल) को मन की बात का 121वां एपीसोड किया। कहा, आज जब मैं आपसे दिल की बात कर रहा हूं, तो मेरे दिल में गहरी पीड़ा है।

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (27 अप्रैल) को मन की बात कार्यक्रम का 121वां एपीसोड कर रहे हैं। कहा, आज जब मैं आपसे अपने दिल की बात कर रहा हूं, तो मेरे दिल में गहरी पीड़ा है। 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकवादी हमले ने हर नागरिक को दुखी कर दिया है। हर किसी को पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना है। मैं समझता हूं कि आतंकवादी हमले की तस्वीरें देखने के बाद हर नागरिक गुस्से से उबल रहा है।

Mann Ki Baat: PM मोदी ने कहा

  • पीएम मोदी ने कहा, 10 मई को प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वर्षगांठ भी मनाई जाएगी। स्वतंत्रता की इस पहली लड़ाई में जो चिंगारी भड़की थी, वह लाखों सेनानियों के लिए प्रकाश-स्तंभ बनी। 26 अप्रैल को ही हमने 1857 की क्रांति के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह की स्मृति मनाई। बिहार के ये महान सेनानी पूरे देश को प्रेरणा देते हैं।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक के बागलकोट में रहने वाले श्री शैल तेली के नवाचारों का जिक्र करते हुए कहा, पहाड़ों पर उगने वाले सेब तो आप सबने खाए होंगे। कभी कर्नाटक के सेब भी खाकर देखिए। आमतौर पर सेब की खेती पहाड़ों पर होती है। लेकिन श्री शैल तेली मैदानी इलाकों में सेब उगा रहे हैं।
  • पीएम मोदी ने बताया कि गुजरात के अहमदाबाद में 70 लाख से अधिक पेड़ लगाए गए हैं। इन पेड़ों ने अहमदाबाद में हरियाली बढ़ा दी। साबरमती नदी पर रिवर फ्रंट और कांकरिया झील के पुनर्निर्माण से वॉटर बॉडीज की संख्या भी बढ़ी है। अहमदाबाद ग्लोबल वॉर्मिंग से लड़ने वाले प्रमुख शहरों में से एक है।
  • पीएम मोदी ने बताया कि भारत ने स्पेस सेक्टर निजी कंपनियों के लिए भी खोल दिया है। बड़ी संख्या में युवा आज स्पेस स्टार्टअप में अपनी प्रतिभा का परचल लहरा रहे हैं। 10 साल पहले इस क्षेत्र में सिर्फ एक कंपनी थी, आज 325 से ज्यादा कंपनियां काम कर रही हैं।
  • पीएम मोदी ने कहा, किसी भी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए सतर्कता और जागरूक बहुत ज़रूरी है। आप मोबाइल ऐप के ज़रिए भी मदद पा सकते हैं। 'सचेत' ऐप आपको प्राकृतिक आपदा में फंसने से बचा सकता है। इसे राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने विकसित किया है।
  • पीएम मोदी ने कहा, इथियोपिया में रहने वाले भारतीयों ने जन्म से ही हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को इलाज के लिए भारत भेजने की पहल की है। कई भारतीय परिवार आर्थिक मदद भी करते हैं। कोई परिवार खर्च वहन करने में असमर्थ है, तो भारतीय भाई-बहन यह उनकी मदद करें।
  • पीएम मोदी ने कहा, सैटेलाइट प्रक्षेपण की 50वीं वर्षगांठ मनाई है। 50 साल की इस यात्रा में हम कितना आगे आ गए हैं। अंतरिक्ष में भारत के सपनों की ये उड़ान दृढ़ संकल्प से शुरू हुई थी। तब न तो आज जैसे आधुनिक संसाधन थे और न ही तकनीक। प्रतिभा, लगन, कड़ी मेहनत और देश के प्रति समर्पण की बदौलत यह सफलता हासिल की है।
  • भारत ने कुछ ही दिन पहले अफगानिस्तान को रेबीज, टेटनस, हेपेटाइटिस और इन्फ्लूएंजा बी जैसी खतरनाक बीमारियों से लड़ने के लिए वैक्सीन भेजी है। नेपाल के अनुरोध पर हमने थैलेसीमिया और सिकल सेल पीड़ितों के लिए वैक्सीन की बड़ी खेप भेजी।
  • पीएम मोदी ने कहा, पिछले महीने म्यांमार में भूकंप की भयावह तस्वीरें देखी होंगी। भारत ने म्यांमार की मदद के लिए ऑपरेशन ब्रह्मा लॉन्च किया। इसमें भाग लेने वाले लोगों पर हमें गर्व है। 'वसुधैव कुटुम्बकम' हमारी परंपराओं और मूल्यों को समेटे हुए है। संकट में वैश्विक मित्र के रूप में भारत की यह पहल मानवता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
  • PM मोदी ने कहा, दुनियाभर के नेताओं ने इस जघन्य आतंकी हमले की निंदा की है। सभी ने मुझे फोन किया, पत्र लिखे और संदेश भेजे। आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में पूरा विश्व 1.4 अरब भारतीयों के साथ खड़ा है। पीड़ित परिवारों को मैं एक बार फिर आश्वास्त करता हूं कि उन्हें न्याय और हमले के साजिशकर्ताओं और अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, पहलगाम हमला आतंकवाद को संरक्षण देने वालों की हताशा को दर्शाता है। कश्मीर में शांति लौट रही थी, लेकिन देश और जम्मू-कश्मीर के दुश्मनों को यह पसंद नहीं आया। आतंकवादी और उनके आका कश्मीर फिर बर्बाद करना चाहते हैं। इसीलिए उन्होंने इतनी बड़ी साजिश रची है।
  • पीएम मोदी ने कहा, आतंकवाद के खिलाफ इस युद्ध में देश की एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इस चुनौती का सामना करने के लिए हमें अपना संकल्प मजबूत करना होगा।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story