'कई लोगों की नींद उड़ा देगा आज का इवेंट': PM मोदी ने विपक्ष पर कसा तंज; केरल को दी ₹8900 करोड़ की सौगात

PM Modi inaugurates Vizhinjam port
X
PM मोदी ने केरल को दी ₹8900 करोड़ की सौगात।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (2 मई) को केरल में विपक्ष पर तंज कसा। मोदी ने कहा-आज का इवेंट कई लोगों की नींद हराम कर देगा। जहां मैसेज जाना था चला गया। देखें पूरा वीडियो...।

PM Modi Kerala video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (2 मई) को केरल को 8,900 करोड़ की सौगात दी। PM मोदी ने 'विझिनजाम इंटरनेशनल डीपवाटर मल्टीपर्पज सीपोर्ट' का उद्घाटन किया। PM मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तंज कसा। PM मोदी ने कहा-'यहां मुख्यमंत्री विजयन बैठे हैं। ये तो इंडिया गठबंधन के मजबूत स्तंभ हैं। शशि थरूर बैठे हैं। आज का इवेंट कई लोगों की नींद हराम कर देगा। मोदी ने कहा-जहां मैसेज जाना था चला गया।

PM मोदी ने की अडाणी की तारीफ
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच पर केरल के CM पिनराई विजयन और कांग्रेस नेता शशि थरूर मौजूद थे। गौतम अडानी ने नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने बिना नाम लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने गौतम अडाणी का जिक्र करते हुए कहा-गौतम अडाणी ने जितना अच्छा पोर्ट यहां बनाया है उतना अच्छा पोर्ट तो गुजरात में भी नहीं बनाया था।

केरल बहुत महत्वपूर्ण स्थान पर
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान हमने भारत-मध्य पूर्व-यूरोप कॉरिडोर पर कई बड़े देशों के साथ समझौते किए थे। इस मार्ग में केरल बहुत महत्वपूर्ण स्थान पर है। केरल को इससे बड़ा लाभ मिलने वाला है। हमारे देश के समुद्री क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में निजी क्षेत्र की अहम भूमिका है।

भगवान आदि शंकराचार्य को किया नमन
मोदी ने आगे कहा-आज भगवान आदि शंकराचार्य जी की जयंती है। तीन वर्ष पूर्व सितंबर में मुझे उनके जन्मभूमि क्षेत्र में जाने का सौभाग्य मिला था। केरल से निकलकर देश के अलग-अलग कोनों में मठों की स्थापना करके आदि शंकराचार्य जी ने राष्ट्र की चेतना को जागृत किया। मैं उन्हें नमन करता हूं।

जहाज सीधे भारत आएंगे
PM मोदी ने पोर्ट को ₹8,800 करोड़ की लागत से बनाया है। यहां आने वाले समय में तीन गुना ज्यादा जहाजों का ट्रांस-शिपमेंट किया जा सकेगा और अब बड़े-बड़े माल ढोने वाले जहाज भी सीधे भारत आ सकेंगे। PM मोदी ने पोर्ट को देश के विकास के लिए मील का पत्थर बताया। केरल के कार्यक्रम के बाद PM आंध्र प्रदेश के लिए जाएंगे। 58 हजार करोड़ के कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story