haribhoomi hindi news
Narendra Modi Tamil Nadu Visit Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोदंडरामस्वामी मंदिर में पूजन-दर्शन के लिए गए। मंदिर के पुजारियों ने विधि विधान से पूजा कराई। यह मंदिर श्रीकोदंड राम स्वामी को समर्पित है। कोदंडारामा का अर्थ धनुषधारी राम है। 

Narendra Modi Tamil Nadu Visit Update: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आध्यात्मिक यात्रा का आज अंतिम चरण पर है। रविवार को प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के धनुषकोडि का दौरा किया। यहां उन्होंने अरिचल मुनाई का दौरा किया। मान्यता है कि धनुषकोडि पर रामसेतु का निर्माण हुआ था। यहीं पर लंकाधिपति रावण के भाई विभीषण की भगवान राम से पहली मुलाकात हुई थी। भगवान राम ने विभीषण को शरण दी और उनका राज्याभिषेक किया। 

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोदंडरामस्वामी मंदिर में पूजन-दर्शन के लिए गए। मंदिर के पुजारियों ने विधि विधान से पूजा कराई। यह मंदिर श्रीकोदंड राम स्वामी को समर्पित है। कोदंडारामा का अर्थ धनुषधारी राम है। 

शनिवार को तमिलनाडु पहुंचे थे प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तमिलनाडु के दौरे पर थे। उन्होंने दो मंदिरों में पूजा अर्चना की। सबसे पहले वे तिरुचिरापल्ली के श्रीरंगम में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर गए। वहां उन्होंने अंदल नाम के हाथी को गुड़ खिलाया और आशीर्वाद लिया। इसके बाद दोपहर में रामेश्वरम में रोड शो किया। 
रामेश्वरम में पीएम मोदी ने अग्नि तीर्थम पर डुबकी लगाई। भगवान रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा अर्चना की। यहां उन्होंने रामायण पाठ और भजन संध्या में हिस्सा लिया। दोनों मंदिर भगवान विष्णु से जुड़े हैं। 

रामायण काल से जुड़े मंदिरों के दर्शन कर रहे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम के नए भव्य मंदिर का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले वे रामायण काल या भगवान राम के जीवन से आधारित मंदिरों के दर्शन कर रहे हैं। 

पीएम मोदी अयोध्या में सोमवार सुबह साढ़े बजे पहुंचेंगे। उनका विमान महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। सुबह 11 बजे राम मंदिर पहुंचेंगे। जहां वे तीन घंटे रहेंगे। 

12 जनवरी से अनुष्ठान पर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान शुरू किया था। उन्होने एक ऑडियो मैसेज जारी किया था। 10 मिनट 50 सेकेंड के ऑडियो में प्रधानमंत्री  ने कहा था कि वे 11 दिवसीय अनुष्ठान शुरू कर रहे हैं। मैं अपनी भावना को शब्दों में प्रकट नहीं कर पा रहा हूं। कई पीढ़ियों का सपना साकार हो रहा है। 

7