Logo
election banner
PM Modi on interim budget 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि अंतरिम बजट 2024 देश के भविष्य निर्माण का बजट है। यह युवा भारत के युवाओं dh आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। इससे युवा, गरीब, महिला और किसान सशक्त होंगे।

PM Modi on interim budget 2024: बजट अंतरिम बजट तो है ही यह इनक्लूजिव और इन्नोवेटिव भी  है। इसमें कॉन्टिन्यूटी का कॉन्फिडेंस भी है। यह विकसित भारत देश के चार स्तंभों युवा, गरीब, महिला और किसान को सशक्त करेगा। निर्मला सीतारण का यह बजट देश के भविष्य के निर्माण का बजट है। इस बजट में 2047 के विकसित भारत की नींव को मजबूत करने की गारंटी है।  मैं निर्मला जी और उनकी टीम को बहुत बहुत बधाई देता हूं। 

रिसर्च इन्नोवेशन पर एक लाख करोड़ खर्च होंगे

यह युवा भारत की युवा की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। बजट में दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। रिसर्च और इन्नोवेशन पर एक लाख करोड़ रुपए का फंड बनाने की घोषणा की गई है। स्टार्टअप्स को मिलने वाली टैक्स छूट के विस्तार का भी ऐलान किया गया है। फिस्कल डिफिसिट को नियंत्रण में रखते हुए कैपिटल एक्सपेंडिचर को 11 लाख 11 हजार एक सौ ग्यारह करोड़ रुपए की  ऐतिहासिक ऊंचाई दी गई है। यह एक तरह से श्रिट स्पॉट है। इससे भारत में 21वीं सदी के आधुनिक इन्फ्रास्टक्चर के निर्माण के साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के अनगिनत अवसर पैदा होंगे।

अपने लिए तय करते हैं बड़ा लक्ष्य
बजट में वंदे भारत स्टैंडर्ड की 40 हजार आधुनिक बोगियां बनाकर उन्हें सामान्य यात्री ट्रेनों में लगाने का ऐलान किया गया है। इससे देश के रेल रुट पर आरामदायक यात्रा मिल सकेगी। हम एक लक्ष्य तय करते हैं और उसे हासिल करते हैं। इसके बाद अपने लिए उससे भी बड़ा लक्ष्य तय करते हैं। हमने गरीबों के लिए गांवों और शहरों में 4 करोड़ से ज्यादा घर बनाए। अब हमने इसके अतिरिक्त 2 करोड़ और घर बनाने का लक्ष्य तय किया है। 

एक करोड़ परिवारों को सोलर रूफ टॉप के माध्यम से मुफ्त बिजली
हमने 2 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा था और अब इसे बढ़ाकर तीन करोड़ कर दिया गया है। आयुष्मान भारत योजना का लाभ आंगनबाड़ी और आशा वर्कर को भी मिलेगा। गरीब और मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने और उनके लिए आय के नए अवसर पैदा करने पर भी जोर दिया गया। एक करोड़ परिवारों को सोलर रूफ टॉप के माध्यम से मुफ्त बिजली प्राप्त होगी। इसके साथ ही सरकार को अतिरिक्त बिजली बेचकर लोगों को 15 से 20 हजार रुपए प्रतिवर्ष तक की आय होगी।

5379487