महाराष्ट्र-झारखंड में कांउटिंग: नतीजों से पहले ही जश्न की तैयारियों में जुटी BJP, दिल्ली मुख्यालय पर छनने लगी जलेबी

Election Results
X
Election Results
Election results: महाराष्ट्र और झारखंड में वोटों की गिनती जारी है। इस बीच बीजेपी ने जश्न की तैयारियां शुरू कर दी है, पार्टी मुख्यालय से जलेबी छाने जाने की तस्वीर सामने आई है। जानिए कैसी है चुनावी सरगर्मी।

Maharashtra Jharkhand Result: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती शनिवार(23 नवंबर) को शुरू हुई। शुरुआती रुझानों में महाराष्ट्र में बीजेपी की अगुवाई वाली महायुति गठबंधन ने बढ़त बना ली है। वहीं झारखंड में बीजेपी और झारखंड मुक्ति मोर्चा(JMM) के बीच कांटे की टक्कर है। इस बीच बीजेपी ने जश्न की तैयारियां भी शुरू कर दी है। सुबह से ही दिल्ली स्थिति बीजेपी मुख्यालय में जलेबी तैयार की जाने लगी। वहीं, मुंबई में गठबंधन के कई बड़े नेता सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा करने पहुंचे।

सिद्धिविनायक में प्रार्थनाओं का दौर जारी
मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में सुबह से ही नेताओं का आना-जाना शुरू हो गया। शिवसेना (शिंदे गुट) की उम्मीदवार शाइना एनसी ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। शाइना मुंबई की मुम्बादेवी विधानसभा सीट की प्रत्याशी है। शाइना ने मंदिर में दर्शन करने के बाद कहा, 'मैं महाराष्ट्र में फिर से महायुति सरकार आए इसके लिए आशीर्वाद लेने पहुंची हूं। मुम्बादेवी को मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाना मेरी प्राथमिकता है।इस विधानसभा में क्लस्टर डेवलपमेंट, महिलाओं की सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं की बड़ी समस्या है। जिसे हम सत्ता में आने पर दूर करेंगे

संजय निरुपम और मुरजी पटेल ने भी किए दर्शन
सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने वालों में डिंडोशी से कांग्रेस प्रत्याशी संजय निरुपम और अंधेरी ईस्ट से शिवसेना (शिंदे गुट) के मुरजी पटेल भी शामिल रहे। दोनों नेताओं ने अपनी-अपनी जीत के लिए भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। संजय निरुपम ने कहा, "मुझे भरोसा है कि सिद्धिविनायक की कृपा से मुझे जीत हासिल होगी। इसके साथ ही शिवसेना बीजेपी और महायुति गठबंधन के दूसरे कैंडिडेट भी जीत हासिल करेंगे। रहूंगा।" पटेल ने भी अपने क्षेत्र के विकास के प्रति वचनबद्धता जताई।

महाराष्ट्र में किसके सिर सजेगा ताज?
महाराष्ट्र विधानसभा और उपचुनावों की मतगणना का इंतजार सभी राजनीतिक दलों को है। हर पार्टी अपने-अपने दावे कर रही है, लेकिन वास्तविक नतीजे मतगणना के बाद ही सामने आएंगे। शिंदे गुट, बीजेपी और एनसीपी (अजित पवार गुट) के उम्मीदवार आत्मविश्वास से भरे नजर आ रहे हैं। महाराष्ट्र की राजनीति में इस समय सियासी गहमागहमी तेज है। दावा मजबूत है, लेकिन विपक्ष भी अपनी पकड़ बनाए हुए है। महाराष्ट्र की जनता का फैसला अब कुछ ही घंटों में सामने होगा। जश्न की तैयारियों के बीच तनाव और उम्मीद का माहौल कायम है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story