महाराष्ट्र ATS ने पकड़ा पाकिस्तानी जासूस: हनी ट्रैप में फंसकर कई महीनों से लीक कर रहा खुफिया जानकारी

Honey Trap
X
Honey Trap
Maharashtra ATS News: आरोपी हनी ट्रैप में फंसा था। वह कई महीनों से सोशल मीडिया पर एक महिला से बात कर रहा था और उनकी बातचीत इतनी आगे बढ़ गई कि वह उसके इशारों पर नाचने लगा। उसने पैसे के बदले आरोपी महिला के साथ महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

Maharashtra ATS News: महाराष्ट्र एटीएस (Anti Terrorism Squad) के हाथ बड़ी सफलता लगी है। एजेंसी ने महाराष्ट से 31 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उस पर पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव (PIO) एजेंटों के साथ खुफिया जानकारी शेयर करने का आरोप है।

सोशल मीडिया पर महिला के संपर्क में आया
एटीएस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी देश की सुरक्षा के लिए संवेदनशील जगहों पर काम कर रहा था। हालांकि उसका नाम क्या है, किस जगह तैनात था, इसका खुलासा नहीं किया गया है। एटीएस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी हनी ट्रैप में फंसा था। वह सोशल मीडिया के जरिए एक महिला के संपर्क में आया था। फिर दोनों में बातचीत होने लगी। बातचीत इतनी आगे बढ़ गई कि वह उसके इशारों पर नाचने लगा। आरोपी शख्स ने महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए पैसे भी लिए हैं। कई महीनों से यह सिलसिला चल रहा था।

एटीएस इनपुट मिलने के बाद आरोपी की जांच में जुट गई थी। जांच आगे बढ़ी तो मामला सही पाया गया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

जनवरी में आईएसआईएस से जुड़ा इंजीनियर हुआ था गिरफ्तार
जनवरी महीने में महाराष्ट्र एटीएस ने नासिक शहर से 32 साल के एक इंजीनियर को गिरफ्तार किया था। उस पर प्रतिबंधित संगठन आईएसआईएस का सपोर्ट करने और फंडिंग का आरोप था। इंजीनियर मुंबई से करीब 200 किमी दूर नासिक में एक इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का बिजनेस चला रहा थ। इंजीनियर का नेटवर्क पूरे देश में फैला है। उसके नेटवर्क और सहयोगियों की जांच चल रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story