Logo
election banner
Lok Sabha Election 2024 Date: चुनाव आयोग ने शनिवार को देश के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों की 543 सीटों पर चुनाव का ऐलान कर दिया है।आईए जानते हैं कि इन राज्यों के किन सीटों पर किस चरण में मतदान होगा।

Lok Sabha Election 2024 Date: चुनाव आयोग ने शनिवार को देश के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों की 543 सीटों पर चुनाव का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा है कि देश में सात चरणों में चुनाव होगा। मतदान के लिए चुनाव आयोग ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। आईए जानते हैं कि इन राज्यों के किन सीटों पर किस चरण में मतदान होगा।

चुनाव आयोग के मुताबिक देश के 7 केंद्र शासित प्रदेशों में पहले चरण में  19 अप्रैल को चुनाव होगा। जानिए कौन से हैं यह केंद्र शासित प्रदेश और यहां पर कितनी सीटें हैं और इन सीटों पर कब चुनाव होगा।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: 
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर सिर्फ एक लोकसभा सीट के लिए चुनाव होगा। 2019 के लोकसभा चुनाव में अंडमान निकोबार की इस सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी कुलदीप राय शर्मा ने बीजेपी के कैंडिडेट विशाल जॉली को 1,407 सीटों से जीत हासिल की थी।  इस बार बीजेपी ने बिष्णु पद राय को कैंडिडेट बनाया है। 1967 से पहले भारत के राष्ट्रपति इस केंद्र शासित प्रदेश के सांसद को सीधे नॉमिनेट किया करते थे। 1967 में पहली बार केआर गणेश यहां से सांसद चुने गए थे। 

दादर और नागर हवेली:
दादर और नागर हवेली में लोकसभा की सिर्फ एक सीट है। यहां पर पहले चरण में 19 अप्रैल को चुनाव होगा। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां से निर्दलीय प्रत्याशी डेल्कर मोहनभाई संजीभाई ने चुनाव जीत था। बीजेपी के पटेल नाटुभाई गोमनभाई दूसरे स्थान पर रहे थे। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी टोकिया प्रभुभाई तीसरे स्थान पर रहे थे। इस बार बीजेपी केंद्र शासित प्रदेश की इकलौती लोकसभा सीट पर कब्जा जमाने की कोशिश करेगी। 

लक्षद्वीप:
लक्षद्वीप में लोकसभा चुनाव  के लिए मतदान 19 अप्रैल को एक ही चरण में होगा। इस केंद्र शासित प्रदेश में भी लोकसभा सिर्फ एक सीट है। 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के मोहम्मद फैजल पीपी ने  कांग्रेस के कैंडिडेट हमदुल्ला सईद को 823 वोटों से हराया था। मुस्लिम बहुल लक्षद्वीप की इकलौती सीट पर इस बार कांग्रेस की नजर है। कांग्रेस ने इस बार एक बार फिर से हमदुल्ला सईद को टिकट दिया है। 

लद्दाख: 
लद्दाख में 28 मई को पांचवे चरण में मतदान होगा। यह पहली बार है जब लद्दाख के केंद्र शाासित प्रदेश बनने के बाद चुनाव हो रहा है। इससे पहले लद्दाख  जम्मू और कश्मीर का हिस्सा था। 2019 के  लोकसभा चुनाव में जम्मू कश्मीर की लद्दाख सीट से  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जामयांग त्सेरिंग नामग्याल ने निर्दलीय प्रत्याशी सज्जाद हुसैन को हराकर जीत हासिल की थी। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां पर 76.14 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। 

चंडीगढ़: 
केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में 1 जून को सातवें चरण में मतदान होना है। इस लोकसभा क्षेत्र में 6.47 लाख मतदाता हैं। यहां पर नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 14 मई है। 2019 के लोकसभा चुनावों में  यहां से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की किरण खेर ने  पूर्व मंत्री  और कांग्रेस के कैंडिडेट पवन बंसल को हराकर जीत हासिल की थी। किरण खेर 2014 से चंडीगढ़ से सांसद हैं।

दिल्ली:
केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में में लोकसभा चुनाव के लिए छठे चरण में 25 मई को एक ही चरण में मतदान होगा। दिल्ली में लोकसभा की सात सीटें हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में सभी सीटें जीतीं थी। इस बार दिल्ली में बीजेपी को चुनौती देने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस ने गठबंधन किया है। AAP चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिनमें पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नई दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली शामिल हैं। वहीं कांग्रेस तीन सीटों - उत्तर पूर्व, चांदनी चौक और उत्तर पश्चिम से चुनाव लड़ेगी। 

पुडुच्चेरी:
पुडुच्चेरी में लोकसभा की सिर्फ एक सीट है। इस सीट के लिए एक साल पहले ही चुनाव हो चुका है। पुडुच्चेरी सीट से कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। कांग्रेस और डीएमके ने  पुडुच्चेरी के अगले लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन किया है। यहां सेऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस, मक्कल निधि मय्यम, नाम तमिलर काची और कई निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी चुनाव लड़ा लेकिन कोई सीट नहीं जीत सके थे।

देश के 15 ऐसे राज्य हैं, जहां पर एक ही चरण में चुनाव होगा। यानी कि सिर्फ एक ही तारीख को चुनाव होगा। इन राज्यों में अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, गाेवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, केरल, मिजोरम, मेघालय नागालैंड, सिक्किम, तमिलनाडु, पंजाब, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। आईए जानते हैं, इन राज्यों में कितनी सीटों के लिए होगा चुनाव। 

अरुणाचल प्रदेश:
अरुणाचल प्रदेश में सिर्फ एक ही फेज में पहले चरण में 19 अप्रैल को लाेकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होंगे।अरुणाचल प्रदेश में  लोकसभा की दो सीटें अरुणाचल प्रदेश पूर्व और अरुणाचल प्रदेश पश्चिम। बीजेपी के किरेन रिजिजू अरुणाचल पश्चिम सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष तापिर गाओ अरुणाचल पूर्व सीट से चुनाव लड़ेंगे। अरुणाचल प्रदेश में करीब 97 करोड़ मतदाता हैं। 

आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों के लिए13 मई काे चौथे चरण में लोकसभा चुनाव होगा। 2019 के लोकसभा चुनाव में राज्य में वाईएसआरसीपी और टीडीपी ने जीत हासिल की थी। इस साल लाेकसभा चुनाव के लिए पवन कल्याण की पार्टी जन सेना, बीजेपी और टीडीपी के बीच गठबंधन है। भाजपा छह सीटों पर जबकि टीडीपी 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश में 13 मई को लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव भी होगा। 

गोवा:
गोवा में लोकसभा की सिर्फ दो सीटें उत्तरी गोवा और दक्षिणी गोवा है। यहां पर लोकसभा चुनाव 7 मई को तीसरे चरण में होगा। यहां पर इन दोनों सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला हो सकता है। पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही यहां की एक-एक सीटों पर जीत हासित की थी। इस बार लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) और गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) जैसे क्षेत्रीय पार्टियाें ने भी अपने उम्मीदवारों का मैदान में उतारा है। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है। 

गुजरात:
गुजरात में लोकसभा की 26 सीटें हैं। इन सीटों पर तीसरे चरण में सात मई को चुनाव होगा। गुजरात में बीजेपी का दबदबा रहा है। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां की सभी 26 सीटों पर बीजेपी ने ही जीत हासिल की थी। इस बार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भी गुजरात में कुछ सीटों पर नजरें गड़ाए बैठी हैं। बीजेपी ने इस बार अपने पांच सीटिंग सांसदों की जगह नए चेहरों को मौका दिया है। ऐसे में यह देखना रोचक होगा कि क्या बीजेपी सभी सीटों पर जीत हासिल कर हैट्रिक लगा पाती है या नहीं। 

हिमाचल प्रदेश:
हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की 4 सीटे हैं। इन सीटों के लिए सातवें चरण में 1 जून को चुनाव होगा। राज्य की चार लोकसभा सीटें- कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और शिमला (एससी) पर एक ही चरण में मतदान होगा। चुनाव के नतीजे 4 जून, 2024 को घोषित किए जाएंगे। मुकाबला मुख्य रूप से बीजेपी और कांग्रेस के बीच होने की उम्मीद है। राज्य में मौजूदा समय में सुखविंद सिंह सुक्खू की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार है। कांग्रेस ने बीजेपी पर हाल ही में राज्यसभा चुनाव के बाद अपने विधायकाें को तोड़ने का आरोप लगाया था।

हरियाणा: 
हरियाणा में  छठे चरण में 25 मई को राज्य की सभी दस लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। भारतीय जनता पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में सभीसीटें जीती थी। वहीं कांग्रेस को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी, इनेलो और जननायक जनता पार्टी के साथ बसपा समेत कई अन्य पार्टियों अपने उम्मीदवारों की बदौलत कुछ सीटों पर जीत हासिल करने का दावा कर रही हैं। 

केरल: 
केरल की 20 लोकसभा सीटों के लिए 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होगा। केरल कांग्रेस पार्टी का गढ़ रहा है। यहां पर कांग्रेस और लेफ्ट पार्टी ने चुनाव लड़ने के लिए गठबंधन किया है। पिछले लोकसभा चुनाव में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने राज्य की 20 में से 19 सीटें जीती थीं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केरल में पैठ बनाने की कोशिश कर रही है लेकिन अभी तक उसे कोई सीट नहीं मिली है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 2019 के लोकसभा चुनाव में केरल के वायनाड लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ा था। 

मिजोरम: 
मिजोरम में लोकसभा की महज एक सीट है। इस सीट पर 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा। मिजोरम की इकलौती सीट से चुनाव लड़ने वाली प्रमुख पार्टियों में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), मिजोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और कांग्रेस की अगुवाई वाली इंडिया गठबंधन शामिल है। पिछले लोकसभा चुनाव में एमएनएफ के कैंडिडेट सी लालरोसंगा ने मिजोरम की सीट से जीत हासिल की थी। उन्होंने आईएनडी के लालनघिंग्लोवा को आठ हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। 

मेघालय: 
मेघालय में लोकसभा की बस दो सीटें हैं। यहां पर 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा। मेघालय की दो लोकसभा सीटों में शिलांग और तुरा शामिल हैं। यहां से नेशनल पीपुल्स  नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी), बीजेपी, कांग्रेस और ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी ने अपने कैंडिडेट्स को मैदान में उतारा है। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां की दो सीटों में से एक पर कांग्रेस ने और दूसरी सीट पर एनपीपी ने जीत हासिल की थी। 

नगालैंड: 
नगालैंड में लोकसभा की सिर्फ एक सीट के लिए 19 अप्रैल को पहले चरण में चुनाव होगा। इस चुनाव में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी), बीजेपी, कांग्रेस और दूसरी क्षेत्रीय पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। पिछले लोकसभा चुनाव में नगालैंड की इकलौती लोकसभा सीट से नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के प्रत्याशी टोकहेहो येप्टहोमी ने चुनाव जीता था। टोकहेहो ने अपना राजनीतिक करियर बतौर कांग्रेस नेता शुरू किया था।

सिक्किम:
सिक्किम में लोकसभा की एक मात्र सीट के लिए पहले चरण में 19 अप्रैल को चुनाव होगा। सिक्किम में चुनाव लड़ रहे पार्टियों में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा, बीजेपी, सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट, कांग्रेस और दूसरी क्षेत्रीय पार्टियां शामिल हैं। सिक्किम में आम तौर पर क्षेत्रीय पार्टियों का प्रभुत्व देखा जाता रहा है। पिछले लोकसभा चुनाव में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के प्रत्याशी इंद्र हांग सुब्बा ने चुनाव जीता था। 

तमिलनाडु: 
तमिलनाडु में लोकसभा की 39 सीटों के लिए पहले चरण में 19 अप्रैल को चुनाव होगा। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु की सत्तारूढ़ डीएमके पार्टी ने 39 में से 38 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी एआईएडीएमके को महज एक सीटों पर जीत हासिल हुई थी। 2019 से पहले तमिलनाडु में कन्याकुमारी सीट पर बीजेपी को जीत हासिल होती रही है। बीजेपी इस लोकसभा चुनाव में कन्याकुमारी समेत कुछ अन्य सीटों पर जीत हासिल करने के टार्गेट के साथ मैदान में है।

पंजाब: 
पंजाब में लोकसभा की 13 सीटों के लिए एक जून को सातवें चरण में मतदान होगा। पंजाब में मौजूदा समय में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी की सरकार है। इस बार लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ ही कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल (SAD), और भारतीय जनता पार्टी (BJP) मैदान में है।आप और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं।

तेलंगाना:
तेलंगाना में लोकसभा की 17 सीटों के लिए चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा। राज्य की कुल 17 लोकसभा सीटों में से तीन अनुसूचित जाति (एससी) और दो अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित हैं। तेलंगाना में चुनाव लड़ रही पार्टियों में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस), एनडीए, और इंडिया गठबंधन शामिल हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीआरएस ने 9 सीटें, बीजेपी ने चार सीटें, कांग्रेस ने तीन सीटें और असददुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने एक सीट पर जीत हासिल की थी। 

ओडिशा: 
ओडिशा की 21 सीटों पर चार चरणों में वोट डाले जाएंगे। जिसमें 13 मई को चौथे चरण में बहरामपुर, कालाहांडी, कोरापुट और नबरंगपुर लोकसभा में वोट डाले जाएंगे। वहीं, पांचवे चरण में 20 मई को अस्का, बारगढ़, बलांगीर, कंधमाल, सुंदरगढ़ लोकसभा में वोट डाले जाएंगे। वहीं, छठवें चरण में 25 मई को भुवनेश्वर, कटक, ढेंकानाल, क्योंझर, पुरी और संबलपुर में लोकसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। सातवें चरण मे 1 जून को मयूरभंज, केंद्रपाड़ा, जाजपुर, जगतसिंहपुर, भद्रक और बालासोर लोकसभा सीट पर वोट डाले जाएंगे।
झारखंड: 
झारखंड में चार चरणों में लोकसभा के चुनाव होंगे। राज्य की 14 सीटों पर 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोट डालें जाएंगे। 13 मई को चौथे चरण में खूंटी, पलामू और सिंहभूम लोकसभा में वोट डाले जाएंगे। 20 मई को पांचवें चरण में हजारीबाग, कोडरमा, लोहरदगा और चतरा लोकसभा में वोट डालें जाएंगे। वहीं, 25 मई को छठवां चरण होगा, जिसमें धनबाद, जमशेदपुर, रांची, गिरीडीह में वोट डाले जाएंगे। सातवें चरण में 1 जून को राजमहल, गोड्डा, दुमका में वोट डाले जाएंगे।

राजस्थान:
राजस्थान में 2 चरण में होगा चुनाव होंगे। पहला चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होगा। इसमें गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली धौलपुर, दौसा और नागौर लोकसभा सीट शामिल हैं। वहीं, दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल को होगा इसमें  टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां लोकसभा सीट शामिल हैं।

मध्यप्रदेश:
मध्यप्रदेश में चार चरण में चुनाव होंगे। पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होगा। इसमें सीधी, शहडोल, जबलपुर मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा शीट शामिल है।  दूसरा चरण का चुनाव 26 अप्रैल 2024 को होंगे। इसमें टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो सतना, रीवा, होशंगाबाद और बैतूल शीट शामिल है।  तीसरे चरण का चुनाव 7 मई 2024 को होंगे। इसमें मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ शीट शामिल है। चौथे चरण का चुनाव 13 मई 2024 को होंगे। इसमें देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा शीट शामिल हैं।

छत्तीसगढ़:
छत्तीसगढ़ में तीन चरण में होगा चुनाव। पहला चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होगा। इसमें  बस्तर लोकसभा सीट शामिल है। दूसरा चरण का चुनाव 26 अप्रैल को होगा। इसमें   कांकेर, राजनांदगांव, महासमुंद शीट शामिल है।  तीसरे चरण का चुनाव  7 मई को होगा। इसमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, जांजगीर, रायगढ़, सरगुजा शीट शामिल है।

बिहार:

बिहार  में 7 चरणों में चुनाव होंगे। पहला चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होगा। इसमें औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई सीट शामिल है। दूसरा चरण का चुनाव 26 अप्रैल को होगा। इसमें किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका शीट शामिल है। तीसरा चरण  का चुनाव 7 मई को होगा। इसमें झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया शीट शामिल है। चौथा चरण का चुनाव 13 मई को होगा। इसमें  दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर शीट शामिल है। पांचवा चरण का चुनाव 20 मई को होगा। इसमें सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर सीट शामिल है। छठा चरण का चुनाव 25 मई को होगा।  इसमें वाल्मीकि नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज शामिल है। सातवां चरण का चुनाव 1 जून को होगा। इसमें नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद शीट शामिल है।

5379487