Kisan Andolan Bharat Bandh: देशभर में किसान संगठनों का शुक्रवार को भारत बंद, कांग्रेस ने दिया समर्थन; यहां जानें क्या-क्या बंद रहेगा

Kisan Andolan Bharat Bandh
X
Kisan Andolan Bharat Bandh
Kisan Andolan Bharat Bandh: संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान आंदोलन की मांगों का समर्थन किया है। किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले भारत बंद बुलाया गया है।

Kisan Andolan Bharat Bandh: हरियाणा-पंजाब में किसानों के प्रदर्शन के बीच संयुक्त किसान (SKM) और किसान मजदूर मोर्चा ने शुक्रवार (16 फरवरी) को भारत बंद (ग्रामीण) का ऐलान किया है। फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) समेत अन्य मांगों को लेकर भारत बंद (Bharat Bandh) का आह्वान किया गया है। बंद का देशभर में दिखाई देगा। ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार सुबह 6 से शाम 4 बजे तक ट्रांसपोर्ट, प्राइवेट ऑफिस, दुकानों के साथ खेती से जुड़े कामकाज और मनरेगा के अंतर्गत काम बंद रहेगा। अनाज और फल-सब्जी मंडियां बंद रखी जाएंगी। इस दौरान लोगों को आवाजाही के साथ सब्जी, दूध और राशन जैसी अन्य जरूरतों के लिए मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है।

कांग्रेस ने किया भारत बंद का समर्थन
विपक्षी दल कांग्रेस ने किसानों के भारत बंद का समर्थन किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने X पोस्ट में लिखा- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, किसानों व नागरिक संस्थानों द्वारा घोषित कल के “ग्रामीण भारत बंद” का मज़बूती से समर्थन करती है। मोदी सरकार ने देश के 62 करोड़ अन्नदाता किसानों को झूठ, धोखा, उत्पीड़न और अन्याय के अलावा कुछ नहीं दिया है।

क्या स्कूल और बैंक खुलेंगी?
भारत बंद को लेकर केंद्र सरकार की ओर से स्कूल, बैंक और सरकारी दफ्तरों की छुट्टी को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है। यानी शुक्रवार को यह सभी खुले रहेंगे। दिल्ली में भी सभी बाजार और फैक्ट्रियां खुली रहेगी। भारतीय किसान यूनियन (BKU) प्रमुख राकेश टिकैट ने कहा- 16 तारीख को हमने भारत बंद का आह्वान किया है। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के किसानों की मांगों का हम समर्थन करते हैं। कई ट्रेड एसोसिएशन भी किसानों के समर्थन में है।

क्या बंद रहेगा, क्या खुलेगा?
- सब्जी मंडिया, अनाज मंडियों, सरकारी दफ्तरों, निजी प्रतिष्ठानों, दुकानों, बाजारों को बंद रखा जाएगा। बस सेवा, ट्रांसपोर्ट, ऑटो-टैक्सी और अन्य निजी वाहन भी नहीं चलेंगे।
- लेकिन स्कूल बस, एंबुलेंस, मेडिकल दुकानों, अखबार की सप्लाई, स्वास्थ्य सेवा से जुड़े वाहन, दमकल और परीक्षा देने जा रहे छात्रों के वाहन सुचारू रूप से चलते रहेंगे।

सब्जी-दूध और राशन की हो सकती है किल्लत
भारत बंद के दौरान सब्जी मंडी बंद रहने से फुटकर दुकानों तक सब्जी नहीं पहुंच पाएगी। दूध के टैंकर नहीं चलेंगे तो स्टोर पर दूध भी नहीं मिलेगी। साथ ही किराना दुकानों पर राशन की किल्लत हो सकती है।

भारत बंद में ट्रेड यूनियन भी होंगी शामिल
किसानों के भारत बंद को देशभर के सरकारी कर्मचारियों और ट्रेड यूनियनों का समर्थन मिलेगा। इनकी मांग पुरानी पेंशन योजना को बहाल कराना और 8वें वेतनमान आयोग की स्थापना करना है।

देशभर में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद
किसानों के भारत बंद को लेकर दिल्ली समेत देश के सभी राज्यों में पुलिस को सुरक्षा और कानून व्यवस्था नियंत्रण में रखने के निर्देश केंद्र की ओर से दिए गए हैं। सभी जिलों के एसपी और आला अधिकारियों से कहा गया है कि पुलिस का ज्यादा से ज्यादा स्टाफ फील्ड में रहे। कहीं भी बंद के दौरान स्थिति बिगड़ने न पाए। किसान शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story