भारतीय युद्धपोत पर समुद्री डाकुओं ने की गोलीबारी, देखें VIDEO: नेवी ने EX-MV Ruen को रोका, सरेंडर करने का दिया मौका

Somali pirates
X
Somali pirates
Indian Navy ex MV Ruen: नौसना ने कहा कि जहाज पर सवार समुद्री डाकुओं को आत्मसमर्पण करने और क्रू मेंबर्स की रिहाई के प्रयास चल रहे हैं। नेवी ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। कहा कि भारतीय नौसना क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और नाविकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। 

Indian Navy ex MV Ruen: भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर में एक बार फिर अपनी ताकत का एहसास कराया है। नौसैनिकों ने शनिवार को बीच समुद्र अरब सागर में एमवी रूएन जहाज (EX-MV Ruen) को रोक लिया है। माल्टा ध्वज वाले इस जहाज का सोमाली समुद्री डाकुओं ने पिछले साल दिसंबर में अपहरण कर लिया था। यह इकलौता जहाज था, जिसका इस्तेमाल सोमाली डकैत कर रहे थे। जहाज को रोके जाने के बाद डकैतों ने नौसेना के युद्धपोत पर हमला किया। जिसका नेवी की तरफ से मुंहतोड़ जवाब दिया गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

14 दिसंबर को डाकुओं ने किया था अपहरण
इंडियन नेवी ने एक्स पोस्ट में बताया कि खुले अरब सागर में समुद्री डकैती के लिए पूर्व-एमवी रूएन जहाज का उपयोग करने से सफलतापूर्वक रोका गया। रुएन को 14 दिसंबर, 2023 को सोमाली समुद्री डाकुओं ने अपहरण कर लिया था। इस दौरान भारतीय नौसेना के युद्धपोत पर डकैतों ने गोलीबारी की। जिसके बाद नौसेना अधिकारियों ने उन्हें जवाब दिया है। नौसेना वर्तमान में अपहृत जहाज से उत्पन्न खतरे को बेअसर करने के लिए इंटरनेशनल कानून के अनुसार कार्रवाई कर रही है।

नौसना ने कहा कि जहाज पर सवार समुद्री डाकुओं को आत्मसमर्पण करने और क्रू मेंबर्स की रिहाई के प्रयास चल रहे हैं। नेवी ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। कहा कि भारतीय नौसना क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और नाविकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

एक दिन पहले बांग्लादेशी जहाज को नेवी ने बचाया
भारतीय नौसेना ने एक दिन पहले शुक्रवार को बांग्लादेशी जहाज को सोमालिया के समुद्री डाकुओं से बचाया था। बांग्लादेशी मर्चेंट जहाज अब्दुल्लाह मोजाम्बिक से संयुक्त अरब अमीरात के लिए निकला था। 12 मार्च को 15 से 20 डाकुओं ने जहाज पर हमला कर दिया था। इस पर 23 क्रू मेंबर्स सवार थे। हाइजैक की सूचना मिलते ही भारतीय नेवी ने रेस्क्यू ऑपरेशन किया। जहाज पर 55 हजार टन कोयला मौजूद था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story