Logo
मौसम विभाग ने राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश के लिए बारिश, सर्दी और कोहरे से जुड़ा अपडेट जारी किया है। 

IMD Weather Updates: नए साल की शुरुआत से कड़ाके की ठंड का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली, हरियाणी, पंजाब समेत पूरा उत्तर भारत हाड़ कंपा देनी वाली सर्दी की गिरफ्त में है। श्रीनगर से उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश तक लोग घने कोहरा, धुंध और बारिश सितम ढा रही है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत में डेंस फॉग का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 6 और 7 जनवरी को विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रहने का अनुमान है। उधर, राजस्थान में 8 और 9 जनवरी को कुछ स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं। मध्य प्रदेश में लगातार चौथे दिन मावठा रहा। भोपाल, ग्वालियर और रीवा में कोहरा छाया रहा।

उत्तर भारत में कैसा है मौसम?
मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, चंड़ीगढ़, उत्तर प्रदेश, पंजाब और पूर्वी राजस्थान में दो दिन घने कोहरे की चेतावनी है। इस दौरान विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रहने का अनुमान है। इन राज्यों में अगले दो दिन कोल्ड डे के हालात बने रहेंगे। पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। दिल्ली में तापमान 7.6 से 9.6 के बीच बना हुआ है। 

राजस्थान: 8 और 9 को ओलावृष्टि की चेतावनी
राजस्थान के कई शहर बीते तीन दिनों से भीषण ठंड की चपेट में हैं। भीषण कोहरे के चलते चुरु में विजिबिलिटी गिरकर 50 मीटर और बीकानेर में 25 मीटर रह गई। लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। आने वाले दो दिन 8 और 9 जनवरी को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में बारिश के साथ ओले पड़ने की आशंका है। प्रदेश के गंगानगर में 6.8, चुरु में 5.4, बीकानेर में 2.8, जैसलमेर में 5.5 और जयपुर में 7.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश: ठंस से बचने के लिए अलाव का सहारा
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम ज्यादा है। सुल्तानपुर में कोहारे और धुंध के कारण दृश्यता 50 मीटर से कम रही। मेरठ में 8.2, बरेली में 10.5, लखनऊ में 12.0 और गोरखपुर में 11.9 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ।


हरियाणा: दो दिन ठंड और कोहरा बढ़ेगा
हरियाणा के कई शहरों में रात को और सुबह घना कोहरा देखने को मिल सकता है। यात्रियों को रात के समय वाहन चलाने से बचने की सलाह दी गई है। चंडीगढ़ में 6.7, अंबाला में 6.6, करनाल में 6.3, हिसार में 7.5, नारनौल में 7.2 और रोहतक में 10.0 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। 

मध्य प्रदेश: लगातार चौथे दिन मावठा, तो कहीं बारिश
शुक्रवार को लगातार चौथे दिन प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मावठे का दौर जारी रहा। राजधानी भोपाल समेत कुछ शहरों में सुबह कोहरा छाया। रीवा में दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई। रायसेन, नर्मदापुरम, सागर समेत 30 जिलों में हल्की बारिश भी हुई। प्रदेश के 28 से ज्यादा जिले कड़ाके की ठंड की चपेट हैं। आज ग्वालियर सबसे ठंडा शहर रहा। यहां तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। 

जम्मू-कश्मीर: पहाड़ों पर बर्फबारी, श्रीनगर में कोहरा

 

उत्तर भारत के राज्यों में तापमान  
- शुक्रवार को राजस्थान, पंजाब और हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6-9 डिग्री सेल्सियस, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
- उत्तर पश्चिमी मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 13-15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

5379487