Hajj Deaths Indians: इस साल मक्का में भारत के 98 हज यात्रियों की हुई मौत, प्राकृतिक कारणों से गई जान, MEA ने की पुष्टि

Hajj Deaths Indians
X
Hajj Deaths Indians
Hajj Deaths Indians: विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार 21 जून को बताया कि इस साल सऊदी अरब में 98 भारतीय हज यात्रियों की मौत हुई है। हर साल बड़ी संख्या में भारत से लोग हज यात्रा करने जाते हैं। इस साल भारत से 1,75,000 हज यात्रा पर गए थे। हज करने का कोर पीरियड 9 मई से 22 जुलाई तक था।

Hajj Deaths Indians: विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार 21 जून को बताया कि इस साल सऊदी अरब में 98 भारतीय हज यात्रियों की मौत हुई है। सभी लोगों की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई। उन्होंने कहा कि हर साल बड़ी संख्या में भारत से लोग हज यात्रा करने जाते हैं। इस साल भारत से 1,75,000 हज यात्रा पर गए थे। हज करने का कोर पीरियड 9 मई से 22 जुलाई तक था। हमने सऊदी अरब में मरने वाले भारतीय लोगों के जितना संभव हो सका मदद की।

AFP ने किया था भारतीयों की मौत का दावा
दो दिन पहले न्यूज एजेंसी AFP ने दो अज्ञात अरब डिप्लोमैट्स का हवाला देते हुए मक्का में इस साल 68 लोगों की मौत होने का दावा किया था। न्यूज एजेंसी ने कहा कि हज के दौरान 550 मौतें हुई हैं। हालांकि एएफपी ने खुद के कैलकुलेशन के आधार पर अब तक कुल 645 लोगों की मौत होने का दावा किया। इनमें से 323 इजिप्ट के और 60 लोग जॉर्डन के होने की बात कही गई थी।

सात देशों के हज यात्रियों की हुई है मक्का में मौत
भारत, इजिप्ट और जॉर्डन के अलावा 5 अन्य देशों के हज यात्रियों की भी मौत होने की बात सामने आई है। इन पांच देशों में इंडोनेशिया, ईरान, सेनेगल, ट्यूनीशिया और इराक के स्वायत्त कुर्दिस्तान क्षेत्र शामिल हैं। इन सभी देशों ने हज के दौरान अपने नागरिकों की मौत होने की पुष्टि की है। बता दें कि पिछले साल हज यात्रा के दौरान 200 से अधिक हज यात्रियों की मौत की सूचना मिली थी, जिनमें से ज्यादातर इंडोनेशिया के नागरिक थे।

भीषण गर्मी की वजह से मक्का में बेहोश हुए लोग
बीते कुछ दिनों में सऊदी अरब के मक्का और आसपास तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भीषण गर्मी से कई लोग बेहोश हो गए। मक्का की ग्रैंड मस्जिद में सोमवार को तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बता दें कि हज की तारीखें इस्लामी कैलेंडर के अनुसार तय की जाती है। बीते कुछ साल से हज की तारीखें सऊदी अरब में भीषण गर्मी के दौरान पड़ रही है।

दुनिया भर से 10.83 लाख मुसलमान हज करने पहुंचे
इस साल हज यात्रा में 10.83 लाख मुसलमान पहुंचे हैं। इनमें दुनिया के 22 देशों के 10.6 लाख मुसलमान शामिल रहे। सऊदी नेशनल सेंटर फॉर मेटेरोलॉजी के अनुसार, मक्का और शहर के आसपास के पवित्र स्थलों में तापमान हर दशक में 0.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ रहा है। भीषण गर्मी के दौरान हज यात्रियों के लिए सऊदी अरब सरकार की ओर से फ्री में ठंडे पानी और आइसक्रीम बांटा जा रहा है। कई लोग गर्मी से बचने के लिए ठंडा पानी सिर पर उड़ेलते नजर आए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story