Logo
DGCA New Guidelines: भारत में हवाई यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब फ्लाइट में सीट चुनने के लिए अतिरिक्त पैसे देने की जरूरत काफी हद तक खत्म हो सकती है। सरकार ने एयरलाइंस की मनमानी पर रोक लगाने के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है।

DGCA New Guidelines: भारत में हवाई यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब फ्लाइट में सीट चुनने के लिए अतिरिक्त पैसे देने की जरूरत काफी हद तक खत्म हो सकती है। सरकार ने एयरलाइंस की मनमानी पर रोक लगाने के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है।

60% सीट्स अब होंगी फ्री
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरलाइंस को निर्देश दिया है कि हर फ्लाइट में कम से कम 60% सीट्स बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध कराई जाएं। यह निर्देश DGCA के जरिए जारी किया गया है।

अब तक कई एयरलाइंस टिकट बुकिंग के बाद या वेब चेक-इन के दौरान सीट चुनने के लिए अतिरिक्त पैसे वसूलती थीं। नए नियम का मकसद इस सिस्टम को ज्यादा पारदर्शी और यात्रियों के लिए आसान बनाना है।

साथ बैठेगा पूरा परिवार
सरकार ने यह भी कहा है कि एक ही PNR पर यात्रा करने वाले यात्रियों को साथ बैठाने की व्यवस्था की जाए। कोशिश होगी कि उन्हें पास-पास सीट्स दी जाएं। इससे खासतौर पर परिवार और ग्रुप में यात्रा करने वालों को राहत मिलेगी, जिन्हें पहले साथ बैठने के लिए अतिरिक्त पैसे खर्च करने पड़ते थे।

बैगेज, पालतू जानवर और अन्य सेवाओं पर साफ नियम
DGCA को यह भी निर्देश दिया गया है कि यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अन्य सेवाओं में भी पारदर्शिता लाई जाए। स्पोर्ट्स इक्विपमेंट और म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट ले जाने के नियम स्पष्ट किए जाएंगे। पालतू जानवरों के साथ यात्रा को लेकर साफ पॉलिसी जारी होगी। सभी नियम यात्रियों के लिए आसानी से उपलब्ध कराए जाएंगे। 

यात्रियों के अधिकारों पर सख्ती
सरकार ने एयरलाइंस को यात्रियों के अधिकारों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं, खासकर फ्लाइट लेट होने और फ्लाइट कैंसिल होने पर सख्ती रहेगी। 

बोर्डिंग से मना करने की स्थिति में
एयरलाइंस को अब ये सभी जानकारी अपनी वेबसाइट, मोबाइल ऐप, टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म और एयरपोर्ट काउंटर पर स्पष्ट रूप से दिखानी होगी। साथ ही, यात्रियों को उनकी भाषा में भी यह जानकारी देने पर जोर दिया गया है ताकि हर व्यक्ति अपने अधिकार समझ सके।

तेजी से बढ़ रहा है भारत का एविएशन सेक्टर
भारत का घरेलू विमानन बाजार तेजी से बढ़ रहा है और अब यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार बन चुका है। हर दिन देश के एयरपोर्ट्स पर 5 लाख से ज्यादा यात्री सफर करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार यात्रियों को बेहतर सुविधा और पारदर्शिता देने पर फोकस कर रही है।

यात्रियों के लिए और भी सुविधाएं
सरकार ने यात्रियों की सुविधा के लिए UDAN यात्री कैफे में सस्ता खाना, एयरपोर्ट्स पर फ्री Wi-Fi जैसी कई पहलें भी शुरू की हैं।

क्या बदलने वाला है?
नए नियमों के लागू होने के बाद यात्रियों को छिपे हुए चार्ज से राहत मिलेगी और फ्लाइट बुकिंग का अनुभव ज्यादा आसान और भरोसेमंद बनेगा।

7