Logo
election banner
Disintegration of INDIA alliance: ममता बनर्जी बुधवार को इंडिया गठबंधन से अलग हो गई। गिरिराज सिंह, शहनवाज हुसैन, एमपी के सीएम मोहन यादव समेत अन्य भाजपा नेताओं ने इसे लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

Disintegration of INDIA alliance: लोकसभा चुनाव 2024 में NDA गठबंधन को टक्कर देने के लिए बनाया गया INDIA गठबंधन चुनाव से पहले ही बिखरता दिख रहा है। बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गठबंधन से अलग हो गई। ममता बनर्जी ने एकला चलने की बात कहकर INDIA गठबंधन से किनारा कर लिया। इसके बाद से विपक्ष बैकफुट पर आ गया है। वहीं, सत्तारूढ़ बीजेपी के नेता विपक्ष पर हमलावर हो गए हैं। 

ममता के हटने पर क्या बोले बीजेपी के नेता: 

1. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह: भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी खुद को मुख्यमंत्री उम्मीदवार समझती हैं। ऐसे में वह राहुल गांधी को प्रधानमंत्री उम्मीदवार को क्यों मानेंगी। ममता बनर्जी के इस फैसले से किसी को हैरानी नहीं हुई है। 

2. बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन BJP नेजा शहनवाज ने कहा कि ममता बनर्जी की इस फैसले से साफ हो गया है कि इंडिया गठबंधन कुछ नहीं बस एक किटी पार्टी था। अब यह बिखर चुका है। राहुल गांधी जब पहली बार भारत जोड़ो यात्रा पर निकले थे तो छत्तीसगढ़ और राजस्थान से कांग्रेस की सरकार गई। अब इस बार TMC और AAP गठबंधन से अलग हो गई। अब यह गठबंधन बस नाम का रहा गया है। 

3. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि हमने पहले दिन से ही कहा था कि यह सिर्फ एक फोटो शूट है। यह गठबंधन ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है। थोड़ा इंतजार करिए बाकी पार्टियां भी ऐसा ही करेंगी। 7-8 महीने तक ड्रामा चलाना था सो चला लिया... अब और भी कुछ लोग बाहर आएंगे...

4.  मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा कि ममता बनर्जी का इंडिया गठबंधन से अलग होना बताता है कि विपक्षी एकता में कोई दम नहीं थी। प्रधानमंत्री मोदी के सामने कोई नहीं टिक पाएगा। 2024 में प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर सरकार बनाएंगे। 

 

5. केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने कहा कि ये INDIA गठबंधन नहीं घमंडिया गठबंधन है। एक ओर जहां अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी, वहीं दूसरी ओर असम में लाठियां और पत्थर चलाए जा रहे थे। इसकी पूरी असलीयत जनता के सामने आ गई है। 

क्या बोलीं कांग्रेस की नेता
कांग्रेस की नेता सुप्रिया श्रीनेता ने कहा कि मैं समझती हूं कि राहुल गांधी ने इसके बारे में स्पष्ट उत्तर दे दिया। मैं उसे दोहराना चाहूंगी। पहले सीट शेयरिंग पर कई बार बात हो चुकी है। हालांकि इस दौरान इंडिया अलाएंस में ममता बनर्जी की भूमिका को लेकर कोई सवाल नहीं हुए। ममता बनर्जी इंडिया अलायंस में हैं और हम चुनाव साथ लड़ेंगे। 

jindal steel Ad
5379487