Delhi temperature: दिल्ली में 79 साल का रिकॉर्ड टूटा, आज केरल तट से टकराएगा मानसून, कई राज्यों में बारिश की संभावना

IMD Weather Update
X
यूपी का मौसम अपडेट।
Delhi temperature: दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने बुधवार को अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया, जो 79 सालों में सबसे अधिक है। 17 जून, 1945 को यह 46.7 डिग्री सेल्सियस था। 

Delhi temperature: भीषण गर्मी से पूरा भारत एक भट्टी की तरह तप रहा है। रेगिस्तानी देश दुबई से ज्यादा भारत में गर्मी पड़ रही है। बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में तापमान का पारा 52 डिग्री के पार चला गया, जो शहर में अब तक का सबसे अधिक तापमान है। हालांकि भारतीय मौसम विभाग ने इसे सेंसर में गड़बड़ी बताया है। खुद पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने भी सवाल उठाए हैं।

किरेन रिजिजू ने कहा कि यह अभी आधिकारिक नहीं है। दिल्ली में 52.3 डिग्री सेल्सियस तापमान की बहुत कम संभावना है। आईएमडी को पुष्टि करने के लिए कहा गया है। आधिकारिक स्थिति जल्द बताई जाएगी।

उधर, दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने बुधवार को अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया, जो 79 सालों में सबसे अधिक है। 17 जून, 1945 को यह 46.7 डिग्री सेल्सियस था।

जानिए 10 टॉप गर्म शहर

जगह तापमान
मुंगेशपुर, दिल्ली 52.9 डिग्री सेल्सियस
फलोदी, राजस्थान 51 डिग्री सेल्सियस
सिरसा, हरियाणा 50.3 डिग्री सेल्सियस
ग्वालियर, मध्य प्रदेश 48 डिग्री सेल्सियस
नरेला, दिल्ली 47.9 डिग्री सेल्सियस
रोहतक, हरियाणा 47.7 डिग्री सेल्सियस
चूरू, राजस्थान 47.4 डिग्री सेल्सियस
बीकानेर, राजस्थान 47 डिग्री सेल्सियस
जगदीशपुर, हरियाणा 46.5 डिग्री सेल्सियस
श्रीगंगानगर, राजस्थान 46 डिग्री सेल्सियस

बिजली की खपत अचानक बढ़ी
दिल्ली के मुंगेशपुर में तापमान रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के दूसरे दिन अपेक्षा से 9 डिग्री अधिक रहा। गर्मी बढ़ने से बिजली की खपत बढ़ गई है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में भी गर्मी के बीच 8,302 मेगावाट (MW) बिजली की मांग अब तक की सबसे बड़ी मांग है। क्योंकि ज्यादातर लोगों ने एयर-कंडीशनर चालू कर दिए हैं।

अरब सागर से आने वाली नम हवा के कारण आज दक्षिणी राजस्थान के जिलों- बाड़मेर, जोधपुर, उदयपुर, सिरोही और जालौर में तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई, जो उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी के कम होने की शुरुआत का संकेत है।

मानसून की क्या है स्थिति?
मानसून के आज, गुरुवार को केरल पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने कहा कि मानसून 30 मई को केरल तट से टकरा सकता है। मानसून 27 जून के आसपास मुंबई पहुंचेगा। आईएमडी के अधिकारियों का कहना है कि मुंबई में 8 से 10 जून के बीच मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी। इसके अलावा, आईएमडी ने कर्नाटक की राजधानी में 13 या 14 जून के आसपास मानसून के आगमन का अनुमान लगाया है।

यहां आंधी और हल्की बारिश की संभावना
आईएमडी ने गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ घंटों में तेज हवाएं चलेंगी और बारिश का अनुमान है। सोनीपत, रोहतक, हापुड़, गुलावटी, सियाना, सिकंदराबाद, बुलंदशहर के आसपास वाले इलाकों में बारिश और बूंदाबांदी का अनुमान है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story