Chunav 2024: डेलीहंट सर्वे में खुलासा- 64 फीसदी लोग चाहते हैं नरेंद्र मोदी फिर प्रधानमंत्री बनें, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Narendra Modi Road Show
X
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कन्नड़ लोकसभा क्षेत्र में रविवार को रोड शो भी किया।
Dailyhunt ‘Trust of Nation’ Survey: लोकल लैंग्वेज कंटेंट डिस्कवरी प्लेटफॉर्म डेलीहंट का सर्वे 11 भाषाओं- अंग्रेजी, हिंदी, और प्रमुख क्षेत्रीय भाषाओं में बड़े पैमाने पर ऑनलाइन मोड में हुआ, जिसमें 77 लाख लोगों ने अपनी राय रखी।

Dailyhunt ‘Trust of Nation’ Survey: लोकसभा चुनाव से पहले लोकल लैंग्वेज कंटेंट डिस्कवरी प्लेटफॉर्म डेलीहंट ने अपने 'ट्रस्ट ऑफ नेशन' सर्वे 2024 में देश के मतदाताओं का रुझान जानने की कोशिश की। सर्वे डेटा का एनालिसिस करने पर सामने आया कि 61% लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप में मौजूदा सरकार के कामकाज से खुश हैं। 63% मानते हैं कि आगामी लोकसभा चुनावों में बीजेपी/एनडीए समर्थकों को जीत मिलेगी।

बता दें कि यह सर्वे 11 भाषाओं- अंग्रेजी, हिंदी, और प्रमुख क्षेत्रीय भाषाओं में बड़े पैमाने पर ऑनलाइन मोड में किया गया, जिसमें 77 लाख लोगों ने अपनी राय रखी। इस सर्वे का उद्देश्य आम चुनावों से पहले सरकार की प्रदर्शन को समझना था। आइए, जानते हैं Dailyhunt ‘Trust of Nation’ Survey की बड़ी बातें?

1) 2024 चुनाव की भावनाएं:

  • पांच में से तीन (64%) लोगों का समर्थन पीएम नरेंद्र मोदी को मिला, जबकि 21.8% राहुल गांधी के पक्ष में हैं। करीब दो में से तीन लोग (63%) का भरोसा है कि आगामी चुनावों में भाजपा/एनडीए समर्थकों को जीत मिलेगी।
  • दिल्ली में पीएम मोदी 57.7% वोट के साथ प्रमुख उम्मीदवार हैं। वहीं, राहुल गांधी को 24.2% मत मिला, जबकि योगी आदित्यनाथ 13.7% लोगों की पसंद हैं। उत्तर प्रदेश में पीएम मोदी को 78.2% मत मिले। जबकि, राहुल गांधी को सिर्फ 10%।
  • जबकि, पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी प्रमुख उम्मीदवार के रूप में सामने आए, जिन्होंने मतदान का 62.6% हिस्सा हासिल किया। राहुल गांधी को 19.6% मत मिला, जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 14.8% लोगों की पसंद हैं।

दक्षिणी राज्यों में क्या स्थिति है?
तमिलनाडु में राहुल गांधी का 44.1% समर्थन है, जबकि पीएम नरेंद्र मोदी 43.2% के साथ दूसरे स्थान पर हैं। हालांकि, केरल में पीएम मोदी को 40.8% और राहुल गांधी को 40.5% मत मिले हैं। उधर, तेलंगाना में पीएम मोदी को 60.1% तो राहुल गांधी को 26.5% समर्थन मिला है। जबकि एन. चंद्रबाबू नायडू 6.6% के साथ काफी पीछे हैं। आंध्र प्रदेश में पीएम मोदी को 71.8% और राहुल गांधी को 17.9% लोगों ने सपोर्ट किया।

शासन और आर्थिक विकास पर राय?

  • तीन में से दो (61%) लोगों ने मौजूदा सरकार के प्रदर्शन को लेकर संतोष जताया है, जबकि 21% नाखुश हैं। ज्यादातर (53.3%) ने मोदी सरकार के आर्थिक प्रबंधन को 'बहुत अच्छा' रेट किया है, जबकि 20.9% इसे 'बेहतर हो सकता है' की कैटेगरी में रखा है। दस में छह (60%) ने देश की आर्थिक प्रगति के लिए पीएम मोदी की अगुआई में 'बहुत खुश' होने का दावा किया।
  • पश्चिम, पूर्व और उत्तर क्षेत्रों में देश की आर्थिक प्रगति के साथ 63% ने संतोष जताया है। दक्षिण में केवल 55% सरकार के कामकाज से खुश हैं। अधिकांश (52.6%) ने पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती को लेकर संतुष्टि जताई है, जबकि 28.1% ने असंतोष जताया है।

विदेशी नीति पर लोगों की क्या राय?
करीब दो में से तीन लोगों (64%) ने मोदी सरकार के विदेशी मामले संभालने को 'बहुत अच्छा' रेट किया है, जबकि 14.5% मानते हैं कि यह 'बेहतर हो सकता है'। तीन में से दो (63.6%) ने पीएम मोदी द्वारा राष्ट्रीय आपातकाल स्थिति में किए कामकाज को लेकर बहुत खुशी जताई है, जबकि 20.5% 'असंतुष्ट' हैं और 10.7% 'न्यूट्रल' हैं। दूसरी ओर, कल्याणकारी कार्यो को लेकर अधिकांश (53.8%) ने केंद्र सरकार के फैसलों को लेकर भारी संतुष्टि जताई है, जबकि 24.9% असंतोष व्यक्त करते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story