Chunav 2024: कांग्रेस उम्मीदवारों की 17वीं सूची जारी, दो राज्यों के 11 प्रत्याशियों का ऐलान, झारखंड की दो सीटों पर कैंडिडेट बदले

Congress Candidates 13th List:
X
कांग्रेस ने गुरुवार 4 अप्रैल की रात लोकसभा उम्मीदवारों की 13वीं सूची जारी कर दी।
Congress Candidates List: कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की 17वीं सूची रविवार की रात जारी कर दी। इस लिस्ट में 11 उम्मीदवारों का नाम शामिल हैं। पार्टी की इस नई सूची में आंध्र प्रदेश की 9 और झारखंड की 2 सीटों के प्रत्याशियों के नाम हैं।

Congress Candidates List: कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की 17वीं सूची रविवार की रात जारी कर दी। इस लिस्ट में 11 उम्मीदवारों का नाम शामिल हैं। पार्टी की इस नई सूची में आंध्र प्रदेश की 9 और झारखंड की 2 सीटों के प्रत्याशियों के नाम हैं। झारखंड की गोड्डा लोकसभा सीट के उम्मीदवार में बदलाव किया गया है। अब पार्टी ने गोड्डा से दीपिका पांडे सिंह की जगह प्रदीप यादव को टिकट दिया है।

गोड्डा सीट पर उम्मीदवार का रुख बदल गया है
झारखंड की गोड्डा सीट के उम्मीदवार को बदलना कांग्रेस की चुनावी रणनीति हिस्सा है। पार्टी ने छात्र नेतृत्व की पृष्ठभूमि वाले अनुभवी नेता प्रदीप यादव को दीपिका पांडे सिंह की जगह मैदान में उतारा है। प्रदीप यादव इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में थे। बाद में वह झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) में शामिल हो गए। मौजूदा समय में पोरैयाहाट से विधायक हैं। प्रदीप यादव पहले राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री पद संभाल चुके हैं। वह बाबूलाल मरांडी की अगुवाई वाली सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री रह चुके हैं।

बीजेपी के निशिकांत दुबे के खिलाफ मैदान में होंगे प्रदीप यादव
लोकसभा चुनाव में प्रदीप यादव गोड्डा सीट पर बीजेपी के निशिकांत दुबे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। उम्मीदवार में इस बदलाव से गोड्डा सीट से मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है। इससे पहले गोड्डा सीट पर मुकाबला बीजेपी के निशिकांत दुबे और महगामा विधायक दीपिका पांडे सिंह के बीच था। प्रदीप यादव के मैदान में उतरने से गोड्डा में चुनाव का पूरा प्लॉट बदल गया है।

दीपिका पांडे सिंह के समर्थकों ने किया विरोध प्रदर्शन
गोड्डा में बदलाव के अलावा कांग्रेस ने रांची सीट से यशश्वनी सहाय को अपना उम्मीदवार बनाया है। लोकसभा चुनाव में सहाय का सीधा मुकाबला बीजेपी के संजय सेठ से होगा। झारखंड में चौथे, पांचवें, छठे और सातवें चरण में मतदान होगा। गोड्डा से उम्मीदवार बदले जाने की जानकारी मिलने के बाद दीपिका पांडे सिंह के समर्थकों ने कांग्रेस कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। पुतले जलाए गए और नारे लगाए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story