Delhi Congress Candidate List: कांग्रेस ने दिल्ली की 3 सीटों पर उम्मीदवारों का किया ऐलान, मनोज तिवारी के खिलाफ इस नेता को उतारा

Delhi Congress Candidate List
X
कांग्रेस ने दिल्ली की 3 सीटों पर उम्मीदवारों का किया ऐलान।
Delhi Congress Candidate List: कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में अपनी तीन सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से मनोज तिवारी के खिलाफ कन्हैया कुमार को उतारा है।

Delhi Congress Candidate List: कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में अपनी तीन सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और चांदनी चौक लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के खिलाफ कन्हैया कुमार को चुनाव मैदान में उतारा है।

दिल्ली में काफी लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने तीन लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं। चांदनी चौक लोकसभा सीट से जे पी अग्रवाल, नॉर्थ ईस्ट लोकसभा सीट से कन्हैया कुमार और नॉर्थ वेस्ट लोकसभा सीट से उदित राज को कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतार दिया है।

यह नेता कर रहे थे टिकट की दावेदारी

इससे पहले दिल्ली की नॉर्थ ईस्ट लोकसभा सीट से चौधरी अनिल कुमार, भीष्म शर्मा और संदीप दीक्षित के नामों के बीच कन्हैया कुमार का नाम भी जुड़ गया था और कन्हैया कुमार को ही दावेदार बताया जा रहा था। वहीं, नॉर्थ वेस्ट से उदित राज, राजकुमार चौहान, कृष्णा तीरथ जैसे नामों के बीच किसी एक का चयन होना था, जबकि चांदनी चौक में जेपी अग्रवाल, संदीप दीक्षित, अलका लांबा जैसे नेता भी दावेदारी कर रहे थे।

आप और कांग्रेस गठबंधन के साथ लड़ रही चुनाव

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की कुल सात लोकसभा सीटों पर आप और कांग्रेस गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है। दोनों पार्टियों के बीच पहले ही सीटों का बंटवारा हो चुका था। जिसके तहत आम आदमी पार्टी 4 और कांग्रेस तीन सीट पर चुनाव लड़ रही है। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी पहले ही अपने खाते की चारों सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है।

ताजा लिस्ट में 10 उम्मीदवारों का किया ऐलान

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी ताजा लिस्ट में 10 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। कांग्रेस ने इस लिस्ट में दिल्ली की अपने खाते की तीनों सीट, पंजाब के छह और उत्तर प्रदेश के लिए एक उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया है।

दिल्ली में बीजेपी ने छह सांसदों के बदले टिकट

दिल्ली में बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सात सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने छह सांसदों के टिकट बदल दिए हैं। बीजेपी ने सिर्फ मनोज तिवारी को ही दिल्ली की नॉर्थ ईस्ट सीट से फिर टिकट दिया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story