Logo
election banner
Mamata Banerjee Accident: तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपने X हैंडल पर ममता बनर्जी के हादसे का शिकार होने की जानकारी दी। जख्मी हालत में उनकी तस्वीरें साझा कीं। 

Mamata Banerjee Accident: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को एक हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक X हैंडल पर उनकी कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं, जिनमें ममता (Mamata Banerjee) के माथे पर गंभीर चोट और खून बहता दिखाई दे रहा है। फिलहाल, कोलकाता के एक अस्पताल में टीएमस प्रमुख ममता का इलाज चल रहा है। अभी सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

सूत्रों के मुताबिक, ममता बनर्जी अपने आवास पर थीं, यहां अचानक कमरे में गिरकर घायल हो गईं। इसके बाद भतीजे अभिषेक बनर्जी ने उन्हें एसएसकेएस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ममता बनर्जी के माथे पर टांके डालकर ब्लीडिंग रोकी गई।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रदेशाध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने पोस्ट किया- "मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। अच्छे स्वास्थ्य के साथ वापसी के लिए हमारी दुआएं उनके साथ हैं।"

ममता बनर्जी पिछले साल भी चोटिल हुईं
ममता बनर्जी के बाएं घुटने में जून महीने में चोट लगी थी। पिछले साल वह हेलिकॉप्टर से उतरते वक्त भी चोटिल हो गई थीं। जांच के दौरान उनके घुटने और कूल्हे में चोट का पता चला था। डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी, लेकिन ममता ने घर पर इलाज जारी रखने की बात कही थी।

2021 में चुनाव के दौरान पैर में चोट लगी
बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान 10 मार्च 2021 को भी ममता बनर्जी नामांकन दाखिल करने के दौरान जख्मी हो गई थीं। तब उनके पैर में चोट आई थी, उन्हें तीन दिन कोलकाता के अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। चुनाव प्रचार के दौरान ममता बनर्जी पैर पर प्लास्टर और व्हीलचेयर पर रैलियां करती नजर आई थीं।

5379487