haribhoomi hindi news
BJP State presidents elections: भाजपा ने गुरुवार, 2 जनवरी को प्रदेश अध्यक्षों और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चयन के लिए चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की। जारी लिस्ट में कई केंद्रीय मंत्रियों सहित वरिष्ठ नेताओं का नाम शामिल है।

BJP State presidents elections: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रदेश अध्यक्षों और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चयन के लिए चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। गुरुवार, 2 जनवरी को जारी लिस्ट में कई केंद्रीय मंत्रियों सहित वरिष्ठ नेताओं का नाम शामिल है। ये सभी चुनाव अधिकारी अपने-अपने राज्यों में चुनावों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करेंगे।

कृषि मंत्री शिवराज सिंह को कर्नाटक की मिली जिम्मेदारी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को गुजरात का चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। जबकि, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान कर्नाटक के चुनाव अधिकारी बने। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को उत्तर प्रदेश, मनोहर लाल खट्टर को बिहार, धर्मेंद्र प्रधान को मध्य प्रदेश के लिए चुनाव अधिकारी बनाया गया है।

देखें चुनाव अधिकारियों की पूरी लिस्ट...

नागालैंड के लिए वी. मुरलीधरन, ओडिशा के लिए संजय जायसवाल, मिजोरम के लिए वानति श्रीनिवासन, पुदुचेरी के लिए तरुण चुघ, सिक्किम के लिए किरण रिजिजू, तमिलनाडु के लिए जी. किशन रेड्डी, राजस्थान के लिए विजय रूपाणी, तेलंगाना के लिए कुमारी शोभा करंदलाजे और त्रिपुरा के लिए जुएल ओराम को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।

7