haribhoomi hindi news
आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की जान चली गई, जबकि करीब 10 से 12 लोग घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक बोलेरो वाहन की टक्कर सामने से आ रही लॉरी से हो गई।

कुरनूल। आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की जान चली गई, जबकि करीब 10 से 12 लोग घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक बोलेरो वाहन की टक्कर सामने से आ रही लॉरी से हो गई।

यह घटना कुरनूल जिले के मंत्रालयम मंडल में चिलकलाडोना के पास की बताई जा रही है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो में सवार कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को इलाज के लिए एम्मिगनूर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

कर्नाटक के श्रद्धालु थे मृतक
कुरनूल पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले लोग कर्नाटक के तीर्थ यात्री बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ये सभी चिक्कमगलुरु क्षेत्र से आए थे और किसी धार्मिक यात्रा पर निकले थे। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
 

7