..तो इस वजह से महिलाओं में जल्दी आ सकता है बुढ़ापा
अगर आपको आराम पसंद है तो सावधान हो जाएं।

X
haribhoomi.comCreated On: 20 Jan 2017 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. वैसे तो कोई महिला ऐसी नही होगी जो कम काम करती हों। लेकिन फिर भी अगर आपको आराम पसंद है, और हर वक्त आप आराम ढूंढती हैं तो बता दें कि ऐसी महिलाएं जल्दी बूढ़ी हो जाती हैं।
इसे भी पढ़ेंः आपकी आवाज बताएगी बीमार होने वाले हैं आप
दरअसल, हाल ही में हुए एक शोध में सामने आया है कि जो महिलाएं लगभग 10 घंटे से अधिक समय तक ज्यादा मेहनत नहीं करती हैं, उन्हें जल्दी बुढ़ापा आता है। रिसर्चर्स का कहना है कि जो महिलाएं शारीरिक रूप से कम काम करती हैं उनकी कोशिकाएं जैविक रूप से आठ साल ज्यादा बूढ़ी हो जाती हैं।
बता दें कि इस शोध के लिए 64 से 95 साल की लगभग 1500 महिलाओं को शामिल किया गया। इस शोध के बाद शोधकर्ताओं ने पाया कि आरामदायक लाइफस्टाइल में कोशिकाएं तेजी से बूढ़ी होती हैं। अमेरिका में सेन डिएगो स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने इस बात का खुलासा किया है। शोध में पाया कि ऐसी महिलाएं जो रोजाना 40 मिनट से कम समय तक शारीरिक काम करती हैं। उन महिलाओं के शरीर में टेलोमीरिज छोटे होते हैं। जिससे जल्दी बूढ़ी होने की संभावना बढ़ जाती है।
दरअसल, जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है ये टेलोमीरिज छोटे और कमजोर होते जाते हैं। लेकिन लाइफस्टाइल में जरा सा बदलाव लाकर आप खुद को जल्दी बूढ़ी होने से बचा सकती हैं। सिर्फ काम ही नहीं आपका मोटापा और धूम्रपान भी इस प्रक्रिया को और तेज कर देता है। अगर आप जल्दी बूढ़ी नहीं दिखना चाहती तो बता दें कि इसके लिेए आपको रोजाना कम से कम 30 मिनट तक कसरत करना होगा। कसरत करने से टेलोमीरिज छोटे नहीं होते।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story