ध्यान रहें ये तीन बात, 50 की उम्र में भी दिखेंगी जवान
सुष्मिता सेन किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं, क्योंकि उनका बिंदास अंदाज़ और चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान दूसरों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। सुष्मिता सेन साल 1994 में मिस यूनिवर्स का ताज पहनने वाली पहली भारतीय महिला थी। जिसके बाद उन्होंने मॉडल-अभिनेत्री के रूप में अपना करियर शुरू किया। लेकिन 1994 से लेकर अब तक उनकी फिटनेस और एनर्जी में कोई बदलाव नहीं आया। 43 बसंत देख चुकी सुष्मिता सेन आज भी अपनी खूबसूरती और फिटनेस के मामले में बॉलीवुड की नई एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देती हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 26 Dec 2018 3:39 PM GMT
Sushmita Sen Fitness Tips
सुष्मिता सेन किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं, क्योंकि उनका बिंदास अंदाज़ और चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान दूसरों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। सुष्मिता सेन साल 1994 में मिस यूनिवर्स का ताज पहनने वाली पहली भारतीय महिला थी। जिसके बाद उन्होंने मॉडल-अभिनेत्री के रूप में अपना करियर शुरू किया। लेकिन 1994 से लेकर अब तक उनकी फिटनेस और एनर्जी में कोई बदलाव नहीं आया। 43 बसंत देख चुकी सुष्मिता सेन आज भी अपनी खूबसूरती और फिटनेस के मामले में बॉलीवुड की नई एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देती हैं। इसलिए आज हम आपको सुष्मिता सेन के फिटनेस फंडा या सीक्रेट को बताने जा रहे हैं, जिससे आप भी अपने आपको फिट और एनर्जेटिक बना सकें।
सुष्मिता सेन फिटनेस टिप्स :

1. सुष्मिता सेन रोजाना वर्कआउट करना पसंद करती है। जिन्हें वो कभी भी मिस नहीं करती।
2. वर्कआउट के बाद वो नियमित रूप से एक्सरसाइज करती हैं। जिसमें वो हार्ड और मुश्किल लगने वाली पावर प्लेट एक्सरसाइज भी करती हैं। इसके अलावा वो खुद को टोन करने के लिए कार्डियो और क्रंचेस भी करती हैं।

3. इसके अलावा सुष्मिता सेन खुद को फ्रेश और स्ट्रेसफ्री रखने के लिए योग और प्राणायाम करती हैं।

4. बेटियों के साथ डांस करना पसंद करती हैं।
5. रात की 8 घंटे की नींद के लिए वो समय से सोना पसंद करती हैं।
सुष्मिता सेन का डाइट प्लान :
1. सुष्मिता सेन अपनी सुबह की शुरूआत एक कप गर्म अदरक वाली चाय से करती है। जबकि नाश्ते में वो 3 अंडे का सफेद भाग और एक कटोरी दलिया खाना पसंद करती हैं। साथ ही वेजिटेबल जूस भी लेती हैं।

2. सुबह 10 बजे वो हल्का स्नैक के रूप में कुछ बादाम के साथ एक कप कॉफी लेती हैं। जबकि लंच में वो दाल, चावल, सब्जी और मीट खाना पसंद करती हैं।

3. लंच के बाद सुष्मिता सेन फलों का सेवन करती हैं। जबकि शाम के नाश्ते में वो एक कप कॉफी के साथ उपमा या इडली खाना पसंद करती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- sushmita sen sushmita sen fitness sushmita sen fitness diet sushmita sen fitness routine sushmita sen workout sushmita sen workout photo sushmita sen workout diet sushmita sen abs workout sushmita sen workout instagram sushmita sen fitness trainer sushmita sen fitness video sushmita sen workout diet सुष्मिता सेन सुष्मिता सेन फिटनेस डाइट प्लान सुष्मिता सेन फिटनेस टिप्स सुष्म�
Next Story