रेसिपी: मिनटों में ऐसे बनाएं रेस्टोरेंट जैसी राज कचौरी
स्नैक्स टाईम के लिए राज कचौरी की ये रेसिपी अपनाएंगी तो मार्केट जैसा स्वाद आएगा।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 4 Oct 2017 2:49 PM GMT
अगर आपका कुछ नमकीन और अलग हटकर खाने का मन कर रहा है तो आप चटपटी राज कचौरी ट्राई कर सकती हैं। फेस्टिव सीजन में लोग अलग-अलग डिश खाना पसंद करते हैं। ऐसे में आप शाम को स्नैक्स टाईम के लिए राज कचौरी का भरपूर मजा ले सकते हैं।
अगर आप राज कचौरी इस तरह से बनाएंगी तो आपकी बनाई हुई राज कचौरी में मार्केट जैसा स्वाद आएगा। इसके अलावा आप इसे दिवाली पर मेहमानों को भी परोस सकती हैं।
यह भी पढ़ें: रेसिपी: नाश्ते के लिए मिनटों में ऐसे बनाएं स्प्रिंग डोसा
यह भी पढ़ें: दिवाली 2017: घर में ऐसे बनाएं मसाला समोसा, दोस्तों को करें गिफ्ट
ऐसे बनाएं
- आटा, सूजी और बेसन तीनों को अच्छी तरह मिलाकर पानी डालकर सॉफ्ट आटा गूंथ लें और आटे को आधे घंटे के लिए रख दें।
- इसके बाद कड़ाही में तेल गर्म करें। आटे की लोई बनाकर पतला बेल लें और कटोरी की मदद से उसे गोल पूरी के आकार में काट लें।
- पूरियों को गर्म तेल में छानें, जब पूरी अच्छी तरह फूल जाए तो इसे प्लेट में निकाल लें। इसी तरह कई कचौरी बना लें।
- इसके बाद कचौरी को बीच में से तोड़ें और उसमें कटे हुए उबले आलू डालें। इसके बाद इसमें मूंग की दाल और दही डालें।
- फिर इस पर नमक और चाट मसाला भूरा दें। इसके बादहरी चटनी, लाल चटनी डालें और ऊपर से सेव डालकर सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story