घर पर टेस्टी ''प्लम केक'' बनाकर करें क्रिसमस सेलिब्रेट
क्रिसमस सेलीब्रेशन केक के बिना अधूरा होता है।

X
haribhoomi.comCreated On: 24 Dec 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. कोई भी सेलीब्रेशन हो केक के बिना अधूरा ही होता है। प्लम केक ऐसा केक है जो बड़ों से लेकर छोटों को खूब भाता है। प्लम केक लोगों को इतना पसंद होता है कि लोग अपने डे को स्पेशल डे बनाने के लिए इसे बाजार से खरीदकर लाते हैं। लेकिन इस आसान विधि से आप घर बैठे आराम से प्लम केक बना सकते हैं, बस इस टिप्स को फॉलो करें..
आवश्यक सामाग्री-
केक मिक्स- 250 ग्राम
फुल क्रीम दूध -150 मिली लीटर
दालचीनी पाउडर- एक चम्मच
आलूबुखारा -100 ग्राम कटा हुआ
बिना नमक वाला मक्खन -60 ग्राम
बादाम- 30 ग्राम कटे हुए
बनाने की विधि-
- सबसे पहले अवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर गर्म कर लें।
- अब एक बड़ा बर्तन लें। और उसमें केक मिक्स, 50 ग्राम पिघला हुआ मक्खन, दूध, चीनी और दालचीनी पाउडर को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- जब यह घोल अच्छी तरह से घुल जाए तो इसमें कटे हुए बादाम और आलूबुखारा मिला लें।
- इसके बाद बेकिंग पैन में बटर लगाकर ग्रीस कर लें। अब इसमें बैटर को डाल दें।
- इस बैटर को करीब 30 मिनट तक बेक करें।
- केक पक गया है या नहीं, इसके लिए चाकू की मदद से इसे हल्का सा निकालें। अगर केक अच्छी तरह से निकल जाए तो समझ जाएं कि केक पक गया है।
- केक को बेकिंग पैन से बाहर निकाल लें और ठंडा होने के लिए रख दें।
- आप चाहें तो इस पर शुगर पाउडर भी छिड़क सकते हैं।
- आपका प्लम केक तैयार है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story