World Malaria Day: बुखार नहीं ये चेतावनी है! जानिए मलेरिया के लक्षण और बचने के उपाय

World Malaria Day
X
विश्व मलेरिया दिवस
World Malaria Day: विश्व मलेरिया दिवस आज के दिन मनाया जाता है। ​​​​​​​ये दिन लोगों के लिए एक चेतावनी के रूप में देखा गया है। क्योंकि मलेरिया अब भी हमारे बीच एक गंभीर खतरा बना हुआ है। इसलिए जानिए इसके लक्षण और बचने के उपाय...

World Malaria Day: विश्व मलेरिया दिवस आज के दिन मनाया जाता है। ये दिन लोगों के लिए एक चेतावनी के रूप में देखा गया है। क्योंकि मलेरिया अब भी हमारे बीच एक गंभीर खतरा बना हुआ है। खासतौर पर भारत जैसे देशों में, जहां गर्मी और बरसात के मौसम में मच्छरों की भरमार होती है, वहां मलेरिया का खतरा बढ़ जाता है। अगर समय रहते इलाज न हो, तो यह जानलेवा भी हो सकता है। हालांकि कुछ सावधानी बरतकर इससे बचा सकता है। जानिए इसके लक्षण क्या है और बचने के लिए क्या-क्या करना होगा।

मलेरिया के लक्षण

  • अचानक कंपकंपी के साथ तेज बुखार आना खतरे की घंटी हो सकती है।
  • शरीर का एनर्जी लेवल गिरने लगता है, और छोटी-छोटी गतिविधियों में थकान महसूस होती है।
  • कई बार यह लक्षण वायरल फ्लू जैसा लगता है, लेकिन यही भ्रम मलेरिया को बढ़ावा देता है।
  • शरीर में पानी की कमी तेजी से होती है, जिससे स्थिति और खराब हो सकती है।

इसे भी पढ़े: Health Tips: बुढ़ापे तक स्वस्थ रहना है? सुबह के नाश्ते में 3 चीजें जरूर करें शामिल

मलेरिया से बचने के उपाय

  • मलेरिया का कोई पक्का टीका नहीं है जो इसे पूरी तरह से रोक सके। इसलिए बचाव ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।
  • रात को सोते समय मच्छरदानी लगाना एक आसान और असरदार तरीका है।
  • खिड़कियों और दरवाजों पर मच्छरजाल लगवा लें। यानी घर के अंदर मच्छरों को घुसने से रोकिए।
  • मलेरिया फैलाने वाले मच्छर रुके हुए पानी में ही पनपते हैं। कूलर, गमले, टायर जैसे जगहों की नियमित सफाई जरूरी है।
  • शरीर में लोशन लगाना खासतौर पर ये बच्चों और बुजुर्गों के लिए बेहद जरूरी है।

विश्व मलेरिया दिवस (World Malaria Day) पर आइए एक संकल्प लें, हम न सिर्फ खुद को, बल्कि अपने परिवार और समाज को भी इस बीमारी से सुरक्षित रखेंगे। क्योंकि जब बात स्वास्थ्य की हो, तो कोई भी जोखिम छोटा नहीं होता। बुखार को हल्के में न लें। ये मलेरिया की दस्तक भी हो सकती है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

(Disclaimer): ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता, अगर आपको इस तरह की लक्षण नजर आ रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story