A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
World Liver Day 2024: दिल, किडनी की तरह ही लिवर भी हमाारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। हमारी लाइफस्टाइल और खान-पान लिवर से जुड़ी बीमारियों के लिए जिम्मेदार होते हैं। लोगों को लिवर की सेहत के प्रति जागरुक करने के लिए हर साल 19 अप्रैल को वर्ल्ड लिवर डे सेलिब्रेट किया जाता है। फैटी लिवर की समस्या अक्सर लोगों में देखी जाती है जो कि लिवर में फैट जमा होने की वजह से होती है।
फैटी लिवर के लिए जिम्मेदार कुछ खराब आदतें और बीमारियां होती हैं। आप अगर अपने लिवर को हमेशा हेल्दी रखना चाहते हैं तो कुछ बातें जानना बेहद जरूरी हैं।
फैटी लिवर की 4 बड़ी वजहें
अत्यधिक शराब का सेवन: अत्यधिक शराब का सेवन फैटी लिवर का सबसे आम कारण है। जब आप बहुत अधिक शराब पीते हैं, तो आपका लिवर इसे ब्रेक करने के लिए संघर्ष करता है। इससे फैट यानी वसा का निर्माण होता है और ये फैट लिवर में जमकर फैटी लिवर की समस्या पैदा कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: Vitamin B12 Rich Foods: 5 चीजों में भरा हुआ है विटामिन बी12, खाएंगे तो कभी नहीं होगी इसकी कमी
मोटापा: मोटापा फैटी लिवर का एक और बड़ा कारण है। अधिक वजन वाले या मोटे लोगों में फैटी लिवर विकसित होने की आशंका अधिक होती है, खासकर अगर उनका पेट में अतिरिक्त वसा (विसेरल फैट) है। इसीलिए मोटापा काबू में रखना बेहद जरूरी है।
डायबिटीज: टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों में फैटी लिवर विकसित होने का खतरा अधिक होता है। मधुमेह शरीर को इंसुलिन का प्रभावी ढंग से उपयोग करने से रोकता है, जो लिवर में वसा के निर्माण में योगदान कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: Summer Foods: बढ़ती गर्मी में पेट को ठंडा बनाए रखेंगी 5 चीजें, बॉडी रहेगी कूल, बने रहेंगे हेल्दी
हाई कोलेस्ट्रॉल: उच्च रक्त ट्राइग्लिसराइड (एक प्रकार का वसा) का स्तर फैटी लिवर की बीमारी पैदा कर सकता है। इसीलिए जरूरी है कि ब्लड वेसल्स में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने न दें।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श से जरूर लें।)
