Queen of Fruits: फलों का राजा आम, तो रानी कौन? जानें इस मौसमी फल के बारे में

Queen of Fruits
X
Queen of Fruits
Queen of Fruits: फलों का राजा आम होता है, ये तो हम सभी जानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि फलों की रानी कौन है?

Queen of Fruits: फलों के राजा आम का सीजन शुरू है। बाजार में हर कहीं आम मिल रहा है। यह बात तो हम सभी को पता है कि आम के फलों का राजा कहा जाता है। इसके स्वाद और मिठास के कारण हर कोई इसे खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि फलों के राजा के साथ-साथ फलों की रानी भी है। क्या आपको फलों की रानी के बारे में पता है। यदि आपने इसके बारे में कभी नहीं सुना है और इसके बारे में खास जानकारी नहीं है, तो चलिए जान लेते हैं इसके बारे में।

फलों की रानी लीची
आम को अगर फलों का राजा कहते हैं तो लीची फलों की रानी है। आम जहां भारतीय मूल का फल है, वहीं लीची चीन से भारत आई है। लीची के पेड़ ईसा पूर्व 2000 साल से भी पहले चीन और वियतनाम में पाए जाने के प्रमाण मिले हैं। लीची पहले चीन से म्यांमार होते हुए 200 साल पहले बंगाल आई फिर बिहार के मुजफ्फरपुर से होते हुए पूरे भारत भर में फैल गई।

Queen of Fruits lychee
Queen of Fruits lychee

कई देशों-प्रदेशों में होती है लीची की खेती
चीन और भारत के अलावा लीची आज ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड, जापान, हवाई द्वीप, अमेरिका, ब्राजील, वेस्टइंडीज आदि देशों में भी पैदा होती है। दुनिया में चीन की लीची अपने अद्भुत मिठास के लिए लोकप्रिय है। बिहार में मुजफ्फरपुर की लीची मिठास में अच्छी मानी जाती है। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर और गोरखपुर में भी लीची की खेती होती है। गोंडा और बस्ती में भी लीची के पौधे उगाए जाते हैं। लखनऊ के मलिहाबाद में लीची के बाग हैं। उत्तराखंड में देहरादून, लीची की पैदावार में आगे है।

लीची की होती हैं कई किस्में
लीची का सदाबहार वृक्ष 10 से 15 मीटर ऊंचा हो सकता है। मार्च में गर्मियों के मौसम में लीची के पेड़ में फूलों के गुच्छे लगते हैं। लीची के फल पहले हरे होते हैं, जो पककर लाल या गुलाबी हो जाते हैं। फलों के ऊपर कटहल जैसे कांटेदार रेशे होते हैं। एक गुच्छे में 10 से 15 लीची के फल हो सकते हैं। लीची के फल मई से लेकर जुलाई तक भारत के बाजारों में छाए रहते हैं। वैसे तो लीची की एक सौ से अधिक किस्में पाई जाती हैं। भारत में 20 किस्में प्रमुख रूप से पाई जाती हैं। मुख्य किस्मों में बेदाना लीची, देसी लीची, कलकतिया लीची, चाइना लीची प्रमुख हैं।

भरपूर मीठा-रसदार फल
लाल, गुलाबी, हरी दानेदार गोल-गोल छिलके हटाने के बाद लीची के फल में सफेद रसगुल्ले जैसा फल निकलता है। यही सफेद रसगुल्ले जैसा फल खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। सफेद रसगुल्ले जैसे फल के अंदर काले, भूरे रंग का एक बीज होता है। अपने लजीज स्वाद के कारण लीची बच्चे, बूढ़े और जवान सभी को प्रिय होती है। लीची गर्मियों में ठंडक पहुंचाने वाली प्यास बुझाने वाली और दिल-दिमाग को तरोताजा करती है।

लीची में होता है विटामिन-ए और बी
इसके अतिरिक्त लीची में कैल्शियम, वसा, प्रोटीन तत्व भी पाए जाते हैं। विटामिन-ए और बी भी पाया जाता है। लीची का फल भी आम की फल की तरह टिकाऊ नहीं होता है। कोल्ड स्टोरेज में भी लीची को 3 या 4 हफ्ते तक ही रखा जा सकता है। इसे किशमिश नट भी कहते हैं। लीची का अचार, और मुरब्बा दुनिया भर में बिकता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story