Yoga Aasan for Periods Pain: पीरियड्स के दर्द में कौनसा योगासन रहेगा फायदेमंद, हर रोज इस वक्त जरूर करें

Yoga Aasan for Periods Pain: पीरियड्स के दिनों में होने वाला दर्द किसी भी लड़की या महिला के लिए असहज और थका देने वाला होता है। कुछ लोगों के लिए यह दर्द हल्का होता है, लेकिन कई महिलाओं के लिए यह इतना तेज होता है कि दिनभर काम करना मुश्किल हो जाता है। दवाइयों का सहारा तो लिया जा सकता है, लेकिन नेचुरल तरीके से राहत पाने के लिए योगासन सबसे असरदार उपाय है। अगर आप भी पीरियड्स के दर्द से परेशान रहती हैं, तो एक आसान और फायदेमंद योगासन है कर सकती हैं।
चक्की चलनासन के फायदे
चक्की चलनासन यानी इसमें शरीर को ऐसा घुमाया जाता है जैसे कोई आटा चक्की चला रहा हो। इस आसान को करने से मसल्स पर हल्का दबाव पड़ता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और दर्द में काफी राहत मिलती है। इसके अलावा यह आसन कमर, जांघ और पेट के आसपास की जकड़न को भी दूर करता है, जिससे शरीर हल्का और एनर्जेटिक महसूस करता है। खास बात ये है कि इसे करना बेहद आसान है और इसके लिए आपको किसी खास जगह या भारी-भरकम तैयारी की भी जरूरत नहीं पड़ती।
इसे भी पढ़े: Yoga Asanas for Headache : सिर दर्द जल्द से जल्द होगा ठीक, ये 2 योगासन एक हफ्ते तक करें
कैसे करें चक्की चलनासन?
- सबसे पहले किसी आरामदायक जगह पर योगा मैट बिछाएं।
- सीधे बैठ जाएं और दोनों पैरों को आगे फैलाएं।
- दोनों हाथों को जोड़ते हुए आगे की तरफ ले जाएं।
- अब ऐसा कल्पना करें जैसे आप कोई चक्की चला रही हों।
- गोल-गोल घूमते हुए शरीर को पहले क्लॉकवाइज और फिर एंटी-क्लॉकवाइज दिशा में घुमाएं।
- यह मूवमेंट धीरे-धीरे और बिना झटके के करें।
- शुरुआत में 8-10 चक्कर लगाएं, फिर धीरे-धीरे संख्या बढ़ा सकती हैं।
- ध्यान रहे कि सांस को न रोकें और पूरी प्रक्रिया के दौरान सामान्य रूप से सांस लेते रहें।
किस समय करना सही रहेगा?
चक्की चलनासन को सुबह के वक्त करना सबसे फायदेमंद होता है। सुबह शरीर ज्यादा फ्रेश होता है और पेट भी हल्का रहता है, जिससे आसन करना आसान हो जाता है। अगर आप सुबह नहीं कर पातीं, तो खाली पेट किसी भी समय कर सकती हैं।
(Disclaimer): पीरियड्स के दर्द में राहत पाने के लिए चक्की चलनासन एक आसान और नेचुरल तरीका है। रोजाना कुछ मिनट निकालकर इसे करने से न सिर्फ दर्द कम होता है, बल्कि शरीर भी हेल्दी रहता है। हालांकि अगर आपको असहनीय दर्द होता है तो डॉक्टर की सलाह के बिना इस आसन को करने से बचें।
