Logo
election banner
Visa Free Entry of Indians: विदेशों में छुट्टियां बिताने के मामले में भारतीय लोग काफी आगे हैं। यही वजह है कि कई देशों ने टूरिज्म बढ़ाने के लिए भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स को वीजा फ्री एंट्री दे दी है।

Visa Free Entry of Indians: विदेशों में छुट्टियां बिताने के मामले में भारतीय अन्य देशों के मुकाबले आगे रहते हैं। यही वजह है कि अब कई देशों ने भारतीय पर्यटकों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं। घूमने आने वाले भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स को अब कई देश बिना वीजा के ही एंट्री देने लगे हैं। अब इस सूची में ईरा और थाईलैंड का नाम भी शामिल हो गया है। आज अगर इस बार क्रिसमस या न्यू ईयर की छुट्टियां विदेश में बिताने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपको उन देशों के बारे में बताएंगे जहां बिना वीज़ा के आपकी एंट्री हो सकती है। आइए जानते हैं उनके बारे में..

इन देशों ने दी वीजा फ्री एंट्री
छुट्टियां बिताने के लिए लोग अलग-अलग देशों के फेमस टूरिस्ट स्पॉट्स की प्लानिंग करते हैं, लेकिन कई बार उनके सामने वीजा न मिलने की समस्या सामने आ जाती है। हालांकि भारतीयों के लिए अब कई ऐसे देश हो गए हैं जिनमें ये समस्या सामने नहीं आएगी। हाल ही में ईरान ने भारतीय के पर्यटकों के लिए वीजा फ्री एंट्री देने की घोषणा कर दी है। इसके पूर्व थाईलैंड, श्रीलंका, मलेशिया और केन्या भी ऐसा कर चुके हैं। 

बता दें कि बीते महीने ही थाईलैंड सरकार ने भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स को वीजा फ्री एंट्री देने का ऐलान किया है। 10 नवंबर 2023 से 10 मई 2024 तक इस देश मे बिना वीजा के घूमा जा सकेगा। इसी तरह श्रीलंका ने 31 मार्च 2024 तक भारतीयों को बिना वीजा के एंट्री देने का कहा है। 

इन देशों में बिता सकते हैं छुट्टियां
भारतीय पासपोर्टधारकों को बिना वीजा के कुछ अन्य देशों में भी एंट्री मिलती है। आप अगर इसके बारे में नहीं जानते हैं तो ऐसे देशों की सूची को देख लें:

- कुक आयरलैंड
- माइक्रोनेसिया
- नियु
- वेनुआटु
- ओमान
- बारबाडोस
- कतर
- ब्रिटिश वर्जिन आयरलैंड
- डोमिनिशिया
- ग्रेनाडा
- हैथी
- जमैका
- मोंटसेराट
- सेंट किट्स एंड नेविस
- सेंट विंसेंट एंड दी ग्रेनाडाइन्स
- भुटान
- कज़ाकिस्तान
- हॉन्ग कॉन्ग
- नेपाल
- अल सल्वाडोर
- माउरिटियस
- सेनेगल
- ट्यूनिशिया
- मकाओ (सार चाइना)
- रवांडा

कुछ देशों में वीजा ऑन अराइवल
भारतीय पासपोर्ट धारकों को जहां कुछ देशों में फ्री वीजा एंट्री दी गई है। वहीं, कुछ देशों में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा भी मिली है। इनमें सेंचेलिस, मालदीव, इंडोनेशिया, समोना, तंजानिया, मार्शल आयरलैंड, पलाऊ आयरलैंड, तुवालू, ईरान, जॉर्डन, सेंट लूसिया, कंबोडिया, लाओस, म्यांमार, तिमोर-लेस्टे, बोलिविया, बुरुन्डी, केप वर्डे आयरलैंड, कोमोरो आयरलैंड्स, डिजिबाउटी, जुईनेआ-बिसाऊ, माउरिटानिया, मोजाम्बिक, सिएरा लिओन, सोमालिया, टोगो और जिम्बाबवे शामिल है।

5379487