Summer Special Drinks: गर्मी का मौसम आते ही शरीर को ठंडक और एनर्जी की ज़रूरत होती है। ऐसे में बाजार की बोतलबंद ड्रिंक्स से बेहतर है कि हम घर पर ही देसी पेय तैयार करें जो स्वाद के साथ-साथ सेहत को भी फायदे दें। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं मसाला छाछ, लस्सी और मोहब्बत का शरबत की आसान रेसिपी। जिन्हें आप घर पर आसानी से बना सकते हैं।
1. मसाला छाछ

सामग्री-
1 कप दही
2 कप ठंडा पानी
1/2 चम्मच भुना जीरा पाउडर
1 चुटकी काला नमक
बारीक कटा हरा धनिया
थोड़ी सी पुदीना पत्ती
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले दही को अच्छी तरह फेंट लें।
- अब उसमें पानी मिलाकर उसे पतला करें।
- अब इसमें जीरा पाउडर, काला नमक और हरा धनिया मिलाएं।
- थोड़ा सा पुदीना पीसकर डालें और अच्छे से मिक्स करें।
- अब इसे गिलास में डालें और इसका लुफ्त उठाएं।
- आप चाहें तो इसमें बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं।
2. लस्सी

सामग्री-
1 कप गाढ़ा दही
2-3 चम्मच शक्कर
1 कप ठंडा पानी या दूध
केसर या इलायची पाउडर
बादाम और पिस्ता
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले दही और शक्कर को अच्छे से मिक्स करके फेंट लें।
- अब उसमें पानी या दूध मिलाकर ब्लेंड करें।
- इसके बाद इसमें केसर और इलायची पाउडर मिलाएं।
- अब ऊपर से कटे हुए मेवे डालकर ठंडी-ठंडी लस्सी का लुफ्त उठाएं।
3. मोहब्बत का शरबत

सामग्री-
2 कप ठंडा दूध
1 चम्मच रोज सिरप
1 चम्मच चीनी
कटे हुए तरबूज के टुकड़े
बर्फ के टुकड़े
ये भी पढे़ं- Mango Coconut Smoothie: गर्मियों में बनाएं आम-नारियल की स्मूदी, स्वाद ऐसा कि चाय-कॉफी पीना भूल जाएं
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले ठंडे दूध में रोज सिरप मिलाएं।
- ज़रूरत हो तो थोड़ा चीनी भी डाल सकते हैं।
- अब इसमें कटे हुए तरबूज के टुकड़े डालें और बर्फ मिलाएं।
- अब इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें और इसका आनंद लें।
(काजल सोम)