Logo
election banner
Summer Diseases: गर्मी के दिनों में लोग सेहत से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में आप इन बीमारियों को कंट्रोल करने के लिए इन टिप्स को फॉलो कर सकते है।

Summer Diseases: गर्मियों में लोगों को कई समस्याएं होती है। खासकर पेट से जुड़ी समस्यांए जो बेहद ही सामान्य है। ऐसे में जरा सी लापरवाही से सेहत को भारी नुकसान हो सकता है। गर्मियों में डिहाइड्रेशन, गैस-एसिडिटी, अल्सर ट्रिगर, कॉन्स्टिपेशन, आंतों में सूजन, डायरिया, फूड पॉयजनिंग आदि होने की संभावना बहुत अधिक होती है। इसके अलावा इनडायजेशन से बॉडी में प्रोटीन, न्यूट्रिशन और फैट की डिफेशिएंशी भी हो जाती है जिसको लंबे वक्त तक नजरअंदाज करने पर कोलन कैंसर का खतरा भी हो सकता है। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए किन चीजों का विशेष ख्याल रखना चाहिए। 

खान-पान 
स्वस्थ रहने के लिए सही खान-पान बेहद जरूरी होता है। गर्मी में गलत डाइट के कारण आपको विभिन्न दिक्कतों हो सकती हैं- 

  • गैस 
  • इनडायजेशन 
  • एसिडिटी 
  • पैंक्रियाटाइटिस
  • पैप्टिक अल्सर
  • लूज मोशन
  • कोलाइटिस 
  • गैस्ट्रिक
  • कब्ज                                  
  • ब्लोटिंग

गर्मी से करें बचाव 

  • धूप में जाना अवॉइड करें
  • अधिक से अधिक पानी पीएं
  • हल्के तथा सूती कपड़े पहने 
  • बाहर जाने से पहले पानी पीएं

पेट को ऐसे रखें स्वस्थ

  • रोजाना सुबह खाली पेट पानी पीएं
  • इस पानी में सेंधा नमक या नींबू मिलाएं भी मिला सकते है।
  • पेट को स्वस्थ रखने के लिए पानी पीने के बाद 5 मिनट स्ट्रेचिंग करें। 

कब्ज को ऐसे करें दूर

  • गर्मी में कब्ज को दूर करने के लिए सौंफ व मिश्री का सेवन काफी लाभकारी होता है।  
  • इसके अलावा जीरा,धनिया,सौंफ का पानी भी पिया जा सकता है। 
  • खाना खाने के बाद अदरक खाएं। इससे भी पेट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। 
  • इसके अलावा जीरा, धनिया, सौंफ, मेथी, अजवाइन को एक-एक चम्मच लें। इसके बाद इसे मिट्टी /कांच के ग्लास में डालकर रातभर पानी में भिगो कर छोड़ दें। फिर इसको सुबह उठकर खाली पेट पीएं। ऐसा लगातार 11 दिन तक करने पर आपकी पेट से संबंधित सभी समस्यांए ठीक हो सकती है।  

आंत 
आंत को मजबूत बनाने के लिए आप गुलकंद भी आजमा सकते है। इसके लिए गुलाब की पंखुड़ियां, सौंफ, इलायची तथा शहद को मिलाकर पेस्ट बना लें। रोजना एक चम्मच इस पेस्ट को खाने से आंतों के स्वास्थ्य में काफी सुधार होगा।  


 

5379487