Utensils Cleaning: किचन में खाना बनाते समय कई बार बर्तन जल जाते हैं या उन पर काला दाग जम जाता है। खासतौर पर कढ़ाई, पतीले और तवे जैसे बर्तनों पर जमी कालिख हटाना काफी मुश्किल लगता है। कई बार घंटों रगड़ने के बाद भी बर्तन पहले जैसे साफ और चमकदार नहीं हो पाते।
हालांकि, कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से आप जले और काले बर्तनों को मिनटों में साफ कर सकते हैं। खास बात यह है कि इन हैक्स के लिए आपको महंगे केमिकल्स की जरूरत नहीं पड़ेगी। घर में मौजूद कुछ सामान्य चीजों से ही बर्तन फिर से चमकने लगेंगे।
5 किचन हैक्स आएंगे काम
बेकिंग सोडा और नींबू का इस्तेमाल
जले हुए बर्तनों को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और नींबू बेहद असरदार माना जाता है। इसके लिए बर्तन पर थोड़ा सा बेकिंग सोडा छिड़क दें और उसके ऊपर नींबू का रस डालें। अब नींबू के छिलके से बर्तन को हल्के हाथों से रगड़ें। कुछ ही मिनटों में जमी हुई कालिख और गंदगी ढीली पड़ने लगती है और बर्तन साफ दिखाई देने लगते हैं।
सिरका और गर्म पानी का तरीका
अगर बर्तन ज्यादा काले हो गए हैं तो सिरका और गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए जले हुए बर्तन में थोड़ा पानी और 2-3 चम्मच सिरका डालकर कुछ मिनट तक उबाल लें। इसके बाद बर्तन को ठंडा होने दें और स्क्रबर से हल्का रगड़ें। इससे जले हुए दाग आसानी से हट जाते हैं और बर्तन फिर से चमकने लगता है।
नमक और नींबू से करें सफाई
नमक और नींबू भी बर्तनों की सफाई के लिए बहुत कारगर उपाय है। इसके लिए बर्तन पर थोड़ा नमक डालें और ऊपर से नींबू रगड़ें। नमक स्क्रब की तरह काम करता है और नींबू की एसिडिक प्रॉपर्टी जिद्दी दाग को हटाने में मदद करती है। इससे बर्तन जल्दी साफ हो जाते हैं।
हरियाली पनीर टिक्का: पार्टी फंक्शंस के लिए है परफेक्ट स्टार्टर, मेहमानों को खूब भाएगा स्वाद
Roasted Chana: एनर्जी से भर देता है भुना हुआ चना, वजन घटाने में भी मददगार; 6 फायदे हैं कमाल
Switch Board Cleaning: गंदे स्विचबोर्ड को क्लीन करना लगेगा ईज़ी! इन ट्रिक्स को करें ट्राई
Mouth Ulcers: मुंह के छालों ने कर दिया है परेशान? इन घरेलू नुस्खों से मिल सकती है राहत
टमाटर सॉस से हटाएं जले दाग
सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन टमाटर सॉस भी जले हुए बर्तनों को साफ करने में मदद कर सकता है। टमाटर में मौजूद एसिड दाग को ढीला करने का काम करता है। इसके लिए जले हुए हिस्से पर टमाटर सॉस लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद स्क्रबर से साफ करें, बर्तन पहले से ज्यादा साफ दिखने लगेगा।
डिश सोप और बेकिंग सोडा का कॉम्बिनेशन
जिद्दी दाग हटाने के लिए डिश सोप और बेकिंग सोडा का मिश्रण भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए बर्तन में थोड़ा बेकिंग सोडा और डिश सोप डालकर गर्म पानी मिलाएं। कुछ देर तक इसे ऐसे ही रहने दें और फिर स्क्रबर से साफ करें। इससे जले और काले दाग आसानी से हट जाते हैं।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)