Logo
election banner
Love Language: कई बार जब दो लोगों के बीच प्यार का इजहार करने में समस्या होती है। तो आईये जानते हैं उन पांच लव लैंग्वेज के बारे में, जिसे प्यार इजहार करने का असरदार तरीका माना जाता है और आप बिना बताए उनके मन में जगह बना लेते हैं।

Love Language: कई बार जब दो लोगों के बीच प्यार का इजहार करने में समस्या होती है। तो अपने प्यार को बता नहीं पाते और ऐसे में पार्टनर को यह समझना आसान नहीं होता कि उनके बीच क्या चल रहा है। ऐसे में बात उठती है लव लैंग्वेज (Love Language) की, दरअसल प्यार को इजहार करने के अलग-अलग तरीके होते हैं। जिसकी हेल्प और बॉडी लैग्वेज से कुछ दिन बाद पार्टनर बिना बोले समझ जाते हैं। कि उनको लेकर आपके दिल में प्यार की हलचल चल रही है। तो आईये जानते हैं उन पांच लव लैंग्वेज के बारे में, जिसे प्यार इजहार करने का असरदार तरीका माना जाता है और आप बिना बताए उनके मन में जगह बना लेते हैं।

जानें संकेतिक लव लैंग्‍वेज के तरीके

उपहार देना
अगर आप किसी को पसंद करते हैं, तो ऐसे में आप उन्हें छोटे-बड़े उपहार देने की शुरूआत करते हैं।  फिर चाहे वह उपहार सस्ता हो या महंगा। प्यार का इजहार करने का ये एक अच्छा तरीका माना जाता है।

काम में हेल्प
प्यार का इजहार करने के लिए उनके काम में सहायता करना, अपने हाथ से पकवान बनाकर उसे खिलाना, उनकी बातों में ध्यान देना और उनकी चीजों को संभालकर रखना। यह एक तरह की मुहं चुप्पा प्यार की भाषा है।

एक दूसरे के बीच अच्छी बातें करना
बातों ही बातों में एक दूसरे को प्रसंन्नता देना, उनके जिंदगीं से जुड़े दिन को खास बनाना, कभी-कभी फ्लर्ट करना, हालचाल पूछते रहना, हेल्प के लिए बार-बार पूछना, छोटी-छोटी बातों में थैंक्स बोलना। ये संकेत एक तरह से लव लैंग्वेज में आते हैं।

साथ समय बिताना
दोनों के बीच अच्छा समय बिताना भी लव लैंग्वेज के संकेत हैं। इस वक्त आपको अधिक अच्छा महसूस होता है। जब पार्टनर के साथ कुछ सीखना, थिएटर जाना, रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट भोजन के बीच प्यार की मिठास भी बढ़ती है।

फिजिकल टच
फिजिकल टच प्‍यार के इजहार करने का अच्छा तरीका है। जिसमें आप अपने पार्टनर का हाथ थामना, पीठ थपथपाना, हाथ पकड़कर चलना, गले लगना, पास रहना, इशारों-इशारों में बात करना आदि लव लैंग्वेज के संकेत हैं।

इक्षांत उर्मलिया

5379487