Rajasthan Places: राजस्थान का नाम आते ही आंखों के सामने भव्य किले, रंगीन संस्कृति और शाही इतिहास की तस्वीर उभर आती है। यही वजह है कि देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी लोग इस राज्य की सैर पर आते हैं। अगर आप फैमिली के साथ ऐसी जगह तलाश रहे हैं, जहां घूमना, सीखना और एन्जॉय करना, सब एक साथ हो तो राजस्थान एक परफेक्ट ऑप्शन है।
यहां की कई जगहें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए खास हैं। सुरक्षित माहौल, बेहतर कनेक्टिविटी और देखने लायक ढेरों स्पॉट्स राजस्थान को फैमिली ट्रिप के लिए आइडियल बनाते हैं। आइए जानते हैं राजस्थान की 7 ऐसी जगहों के बारे में, जो परिवार के साथ घूमने के लिए बेहद खास मानी जाती हैं।
राजस्थान की 7 लोकप्रिय जगहें
जयपुर - इतिहास और मॉडर्न लाइफ का खूबसूरत मेल
राजधानी जयपुर को 'पिंक सिटी' कहा जाता है। यहां आमेर किला, हवा महल, सिटी पैलेस और जंतर-मंतर जैसी जगहें बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आती हैं। फैमिली शॉपिंग के लिए बाजार और आरामदायक होटल्स इसे परफेक्ट बनाते हैं।
उदयपुर - झीलों का शहर
उदयपुर अपनी खूबसूरत झीलों और शांत माहौल के लिए जाना जाता है। पिछोला झील में बोटिंग, सिटी पैलेस की सैर और सहेलियों की बाड़ी बच्चों को खासा आकर्षित करती है। फैमिली के साथ रिलैक्स ट्रिप के लिए यह बेहतरीन जगह है।
जोधपुर - रॉयल टच के साथ एडवेंचर
नीला शहर जोधपुर मेहरानगढ़ किले के लिए मशहूर है। यहां का इतिहास बच्चों को नई चीजें सीखने का मौका देता है, वहीं लोकल फूड और शॉपिंग फैमिली ट्रिप को मजेदार बना देती है।
जैसलमेर - रेगिस्तान में रोमांच
अगर फैमिली के साथ कुछ अलग अनुभव चाहिए, तो जैसलमेर बेस्ट है। सम सैंड ड्यून्स में ऊंट सफारी, डेजर्ट कैंप और लोक नृत्य बच्चों के लिए यादगार अनुभव बनते हैं।
माउंट आबू - राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन
गर्मियों में फैमिली ट्रिप के लिए माउंट आबू सबसे सही जगह मानी जाती है। नक्की लेक, गुरु शिखर और दिलवाड़ा जैन मंदिर शांति और सुकून का एहसास कराते हैं।
अजमेर - धार्मिक और शांत जगह
अजमेर शरीफ दरगाह के कारण यह जगह धार्मिक महत्व रखती है। फैमिली के साथ आध्यात्मिक यात्रा के लिए यह शहर काफी पसंद किया जाता है। पास ही पुष्कर भी घूम सकते हैं।
बीकानेर - संस्कृति और स्वाद का संगम
बीकानेर अपने किलों, ऊंट रिसर्च सेंटर और फेमस स्नैक्स के लिए जाना जाता है। फैमिली के साथ यहां घूमना बच्चों के लिए नया और रोचक अनुभव होता है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।