Pudina Shikanji: पुदीना, नींबू और करी पत्ते से तैयार करें शिकंजी, पीते ही शरीर में घुलेगी ठंडक, सीखें बनाने का तरीका

pudina shikanji
X
पुदीना शिकंजी रेसिपी।
Pudina Shikanji Recipe: गर्मी के दिनों में पुदीना शिकंजी काफी लाभकारी होती है। इसे पीने से शरीर का तापमान नहीं बढ़ता है और पेट में ठंडक बनी रहती है।

Pudina Shikanji Recipe: गर्मी के दिनों में हर कोई ठंडी चीजें खाना या पीना पसंद करता है। इन दिनों में शिकंजी को लगभग सभी घरों में बनाकर पिया जाता है। पुदीना और नींबू से तैयार होने वाली शिकंजी स्वादिष्ट होने के साथ ही पोषण से भरपूर होती है। पुदीना शिकंजी में अगर करी पत्ते मिक्स कर दिए जाएं तो इसका स्वाद बढ़ने के साथ ही शिकंजी और भी हेल्दी हो जाती है।

पुदीना, नींबू और करी पत्ते से तैयार होने वाली शिकंजी बेहद गुणकारी होती है। इसे पीने से लू लगने का खतरा भी काफी कम हो जाता है। आइए जानते हैं मिनटों में पुदीना शिकंजी को तैयार करने का तरीका।

शिकंजी बनाने के लिए सामग्री
पुदीना पत्ते कटे - 1/3 कप
करी पत्ते कटे - 1/3 कप
नींबू - 2
गुड़ - 1 टेबलस्पून
सेंधा नमक - स्वादानुसार
जीरा - 1 टेबलस्पून
ठंडा पानी - 3-4 कप
आइस क्यूब्स - 7-8

शिकंजी बनाने की विधि
नींबू, पुदीना की शिकंजी बनाने के लिए एक तवे को गैस पर गर्म करने के लिए रखें। उस पर जीरा डालें और धीमी आंच पर चलाते हुए सेक लें। शिकंजी के लिए ताजे पुदीना पत्ते, करी पत्ते और नींबू इस्तेमाल करें। अब मिक्सर जार में करी पत्ते, पुदीना पत्ते और जीरा डालें। इसके बाद उसमें नींबू का रस निचोड़कर डाल दें।

इसे भी पढ़ें: Khatti Meethi Dal: खट्टी-मीठी दाल खाएंगे तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे, बच्चों को भी खूब पसंद आएगी, इस तरीके से बनाएं

अब गुड़ और काला नमक भी मिक्सर में ट्रांसफर कर दें। इसके बाद इन सब चीजों को अच्छी तरह से 1 मिनट तक ब्लेंड कर लें। फिर जार का ढक्कन खोलें और उसमें 3-4 कप ठंडा पानी डालकर दोबारा ढक्कन लगाकर ब्लेंड कर लें। अब शिकंजी को जार से एक बर्तन में शिफ्ट करें और उसे एक घंटे के लिए फ्रिज में ठंडी होने के लिए रख दें।

इसे भी पढ़ें: Daliya Khichdi: डिनर के लिए बेस्ट है पोषण से भरी वेजिटेबल दलिया खिचड़ी, 10 मिनट करें तैयार, स्वाद है लाजवाब

जब शिकंजी पूरी तरह से ठंडी हो जाए तो उसे सर्विंग गिलास में डालें और ऊपर से दो-तीन आइस क्यूब्स डालकर पुदीना पत्ते से गार्निश करें। पुदीना शिकंजी तेज गर्मी में भी पूरे शरीर में ठंडक घोलने का काम करेगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story