Pregnancy Summer Diet: गर्मियों में गर्भावस्था के समय इन 5 चीजों का रखें विशेष ख्याल, मां व शिशु दोनों रहेंगे स्वस्थ

Pregnancy Summer Diet
X
Pregnancy Summer Diet: गर्मियों में गर्भावस्था के समय इन 5 चीजों का रखें विशेष ख्याल, मां व शिशु दोनों रहेंगे स्वस्थ।
Pregnancy Summer Diet: प्रेग्नेंसी के समय महिलाओं को कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन नौ महीनों के दौरान शरीर में शिशु को जगह देने के लिए कई बदलाव आते है।

Pregnancy Summer Diet: प्रेग्नेंसी के समय महिलाओं को कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन नौ महीनों के दौरान शरीर में शिशु को जगह देने के लिए कई बदलाव आते है। यह बदलाव महिलाओं को काफी तकलीफ देते हैं और गर्मियों में तो गर्भावस्‍था के लक्षण और भी अधिक तकलीफदेह महसूस होते है। ऐसे में आपको न सिर्फ होने वाले बच्चे का बल्कि अपनी सेहत का भी विशेष ख्याल रखना जरूरी हो जाता है। आइए जानते हैं कि गर्मियों में गर्भावस्था के समय महिलाओं को किन बातों का विशेष ख्याल रखना चाहिए।

स्वस्थ आहार
प्रेग्नेंसी के दिनों में स्वस्थ आहार लेना बेहद जरूरी है। हेल्दी डाइट लेने से आप स्वस्थ रहेंगी। इसके अलावा इनके सेवन से आप अच्छा और ऊर्जावान महसूस करेंगी क्योंकि इनमें भरपूर ऊर्जा पाने के लिए सभी आवश्यक पोषक तत्व होते है। साथ ही कोशिश करें कि ऐसें में आप हल्का खाना ही खाएं तथा ज्यादा तला-भुना या मसालेदार खाने बचें क्योंकि इससे भी आपकी परेशानी बढ़ सकती है। प्रेग्नेंसी में हरी सब्जियां, साबुत अनाज, मेवे और बीज काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

धूप में जाने से बचें
प्रेग्नेंसी के दौरान गर्मियों में धूप में बाहर जाना अवॉइड ही करें। गर्मियों में तेज धूप निकलती हैं जिससे स्कीन प्रॉब्लम के अलावा आपको ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है जो जच्चा बच्चा दोनों की सेहत के लिए अच्छा नहीं है।

ढ़ीले व आरामदायक कपड़े पहने
गर्भास्था में शरीर का तापमान अधिक हो जाता है, ऐसे में कपड़ों का थोड़ा-सा ख्याल रखें। जितना हो सकें हल्के तथा सूती कपड़े ही पहनें। इससे आपको आरामदायक महसूस होगा।

हाइड्रेशन का विशेष ख्याल रखें
गर्मी के दिनों में शरीर में पानी की हो जाती है। क्योंकि गर्मी में तापमान के ज्यादा होने के कारण पसीना बहुत आता हैं और बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है। ऐसे में शरीर को अंदर से हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बेहद आवश्यक है। इसके अलावा आप कुछ अन्य पेय पदार्थ जैसे जूस, नारियल पानी का भी उपयोग कर सकते है।

एक्सरसाइज
प्रेग्नेंसी के दौरान एक्सरसाइज तथा योग करना अच्छा माना जाता है। यह मां तथा होने वाले बच्चे दोनों की सेहत के लिए काफी लाभदायक है। इसके अलावा आप गर्भावस्था के समय होने वाले हार्मोनल बदलावों यानि मूड स्विंग्स को कम करने के लिए योग और फिजीकल एक्टिवी का सहारा लें सकते है। योग से मन शांत भी रहता है और नॉर्मल डिलीवरी की संभावांए भी बढ़ जाती हैं। हालांकि इसके लिए सबसे पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें और उसके बाद ही किसी भी प्रकार की एक्सरसाइज या डाइट को फॉलों करें।

[डिस्क्लेमर: यहां दी गई सामग्री केवल सामान्य जानकारी के लिए है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता है।]

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story