Orange Vs Sweet Lemon: गर्मी के दिनों में संतरा और मौसमी में कौन ज्यादा फायदेमंद है? जान लें दोनों की न्यूट्रिशनल वैल्यू

santara aur mosambi
X
संतरा और मौसमी में अंतर।
Orange Vs Sweet Lemon: गर्मी के दिनों में अक्सर लोग संतरे और मौसमी का रस पीते हैं। बहुत से लोग इसके फायदों को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं। आइए जानते हैं इन दोनों फलों की न्यूट्रिशनल वैल्यू के बारे में।

Orange Vs Sweet Lemon: गर्मी के दिनों में मार्केट में संतरे और मौसमी की डिमांड काफी बढ़ जाती है। बहुत से लोग इन दोनों फलों के बीच में अंतर नहीं कर पाते हैं। वहीं, कई लोग इन दोनों फलों में से ज्यादा कौन सा फायदेमंद है, इसे लेकर कन्फ्यूज बने रहते हैं। ये दोनों ही फ्रूट शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। खासतौर पर समर सीजन में ये बहुत लाभकारी हो जाते हैं। इनमें विटामिन सी पाया जाता है, इसी वजह से ये सिट्रस फ्रूट्स की श्रेणी में आते हैं।

आपने भी संतरे और मौसमी दोनों का जूस पिया होगा। आपके जेहन में भी अगर इन दोनों फलों की न्यूट्रिशन वैल्यू को लेकर सवाल है तो आइए जानते हैं इसका जवाब।

संतरा, मौसमी की न्यूट्रिशन वैल्यू

विटामिन सी - विटामिन सी बॉडी की इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए बेहद जरूरी होता है। संतरा और मौसमी दोनों में ही विटामिन सी पाया जाता है। हालांकि मौसमी की तुलना में संतरे में ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: Kidney Problems: 5 आदतों को बना लिया है ज़िंदगी का हिस्सा, किडनी खराब होने में नहीं लगेगी देर, वक्त रहते संभल जाएं

कैलोरी - बात जब कैलोरी की आती है तो इस मामले में मौसमी, संतरे से बाजी मार लेती है। मौसमी में संतरे की तुलना में कम कैलोरी होती है। संतरे में नेचुरल शुगर कंटेंट ज्यादा होता है, जिसके चलते इसमें ज्यादा कैलोरी पायी जाती है। हालांकि इसी वजह से संतरे में ज्यादा मिठास भी रहती है।

पोटैशियम - ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए पोटैशियम बेहद जरूरी होता है। ये हार्ट हेल्थ को भी बेहतर बनाता है। मौसमी की तुलना में संतरे में ज्यादा पोटैशियम पाया जाता है। संतरे में फोलेट, थाइमिन और एंटी ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं। मौसमी में संतरे की तुलना में ये तत्व कम पाए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: Screen Time: दिनभर मोबाइल देखना पड़ सकता है भारी, मेंटल हेल्थ पर होता है बुरा असर, घेर सकती हैं 4 परेशानियां

शुगर लेवल - मौसमी की तुलना में संतरे में ज्यादा मिठास होती है। ऐसा इसमें नेचुरल शुगर की मात्रा ज्यादा होने के चलते होता है। डायबिटीज पेशेंट्स के लिए संतरे के जूस के बजाय मौसमी का जूस पीना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इसमें शुगर कंटेंट कम होता है।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श से जरूर लें।)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story