Logo
election banner
Most Expensive Foods: दुनिया के सबसे महंगे फूड्स की कीमत इतनी ज्यादा है कि करोड़पति लोग भी उसे खाने से पहले एक बार सोचते हैं।

Most Expensive Foods: दुनियाभर में कई ऐसे फूड्स हैं जिन्हें खाने का शगल सिर्फ रईसों का होता है। इसमें भी कुछ फूड आइटम तो इतने महंगे होते हैं कि करोड़पति लोग भी इसे खाने से पहले सोचते हैं। जी हां, ये बात आपको शायद थोड़ी अजीब लगे लेकिन हकीकत है। आज हम आपको दुनिया के 5 महंगे फूड आइटम्स के बारे में बताएंगे। इनमें से कुछ तो इतने महंगे हैं कि उनकी एक प्लेट की कीमत में लग्ज़री कार को खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं  इन फूड्स के बारे में।

दुनिया के 5 महंगे फूड्स 

1. अल्मास कैवियार - दुनिया के सबसे महंगे फूड के तौर र अल्मास कैवियार (Almas Caviar) को माना जाता है। यूएसए टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक कैवियार स्टर्जन फिश के अंडाशय में पाए जाने वाले एग्स को अल्मास कैवियार कहते हैं। इसकी कीमत 29 लाख रुपये (34500 यूएस डॉलर) प्रति किलो है। 100 साल से ज्यादा उम्र वाली ईरानी बेलुगा स्टर्जन मछली से ये केवियार मिलता है जो कि कैस्पियन सागर के क्लीन वाटर में पायी जाती है। 

2. ब्लूफिन टूना फिश - महंगी फिश खाने के शौकीन लोगों के बीच ब्लूफिन टूना मछली नया नाम नहीं है। इस मछली को  दुनिया की सबसे महंगे फिश फूड में शामिल किया जाता है। इस मछली की प्रजाति लुप्त होने की कगार पर पहुंच गई है, इसके चलते भी इसकी कीमत काफी ज्यादा है। जापानी डिशेस सुशी और साशिमी में ब्लूफिन टूना मछली का उपयोग किया जाता है। एक मछली की औसत कीमत 5 लाख रुपये तक होती है। ये मछली करोड़ों तक की बिक सकती है। 

3. एल्विश हनी - भारतीय घरों में शहद आसानी से मिल जाता है। ऐसे में आपको यकीन नहीं होगा कि तुर्की में मिलने वाला एल्विश हनी काफी महंगा होता है। ये शहद आर्टविन शहर में स्थित 1800 मीटर गहरी गुफा से निकाल जाता है। ये शहद प्राकृतिक रूप से जंगली फूलों के पराग से इकट्ठा किया जाता है। इस शहद में मधुमक्खी का छत्ता नहीं होता है। इसकी कीमत लगभग साढ़े चार लाख रुपये प्रति किलो तक होती है। 

4. इबेरिको हैम - दुनिया के सबसे महंगे फूड्स में काले सुअर के पिछले पैर का हिस्सा भी शामिल है। इबेरिको हैम ब्लैक पिग 24 से 36 महीने में  परिपक्व होता है। इसके पिछले पैर के हिस्से की कीमत काफी ज्यादा होती है। ये पुर्तगाल और स्पेन में मिलते हैं। प्रिजर्व करने के बाद इस सुअर के मांस को नमकीन बनाया जाता है और सुखाकर 3 साल तक रखा जाता है। इबेरिको हैम की प्राइज लगभग 3 लाख 75 हजार रुपये तक होती है। 

5379487