A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Skin Care Tips: गर्मी के दिनों में स्किन को टैनिंग से बचाने के लिए बहुत से लोग सनस्क्रीन क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। खासतौर पर महिलाएं इसका जमकर प्रयोग करती हैं। सनस्क्रीन त्वचा को सूरज की यूवी किरणों से सुरक्षा प्रदान करती हैं। कई लोग एक साथ कई चीजें चेहरे पर एप्लाई कर लेते हैं और उसके बाद सनसक्रीन लगाते हैं। क्या ये तरीका सही है, सनस्क्रीन से पहले चेहरे पर कुछ लगाना चाहिए या नहीं, आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ जरूरी सवालों के जवाब।
सनस्क्रीन से पहले चेहरे पर कुछ लगाएं या नहीं?
सूरज की यूवी किरणों से बचाव के लिए सनस्क्रीन एप्लाई करना एक बेहद कारगर तरीका होता है। लेकिन सवाल ये उठता है कि सनस्क्रीन के साथ या उसके पहले चेहरे पर कुछ और एप्लाई करना चाहिए या नहीं। ओनलीमायहेल्थ की खबर के मुताबिक डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. देवेश मिश्रा कहते हैं कि सनस्क्रीन लगाने से पहले चेहरे पर कुछ भी नहीं लगाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: Roasted Gram: भुना हुआ चना खाने के मिलते हैं जबरदस्त फायदे, छिलके सहित खाएं या नहीं; जान लें इसका जवाब
सनस्क्रीन तभी असरदार होती है जब स्किन में एब्जॉर्ब हो। स्किन और सनस्क्रीन के बीच में अगर कोई कैमिकल या प्रोडक्ट आ जाए तो इसका इफेक्ट कम हो जाता है। हालांकि सनस्क्री लगाने के आधा घंटे पहले चेहरे पर मॉइश्चराइज़र ज़रूर लगाया जा सकता है। ये स्किन की नमी बनाए रखने का काम करता है।
इसे भी पढ़ें: Healthy Foods: कमजोर इम्यूनिटी शरीर को बना देगी बीमारियों का घर, 5 चीजें खाना कर दें शुरू, हेल्थ की टेंशन होगी दूर
सनस्क्रीन लगाने का तरीका
- मॉइश्चराइज़र और सनस्क्रीन लगाने के बीच कम से कम 15 से 20 मिनट का अंतर होना चाहिए।
- घर से बाहर निकलने से कम से कम 30 मिनट पहले सनस्क्रीन एप्लाई करें।
- वयस्क लोग पूरे शरीर पर दिनभर में 35 एमएल सनस्क्रीन लगा सकते हैं।
- सनस्क्रीन चेहरे के साथ गले, गर्दन, कान, हेयरलाइन पर भी एप्लाई करना चाहिए।
- गर्मी के दिनों में त्वचा की देखभाल के लिए रोजाना सनस्क्रीन लगाना चाहिए।
