A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Mango Side Effects: गर्मी के दिनों में बाजार में आम की बहार आ जाती है। रस से भरा यह फल गुणों के मामले में भी जबरदस्त है। इसका सेवन शरीर को कई बड़े फायदे पहुंचाता है। आम में विटामिंस, फोलेट, पोटैशियम समेत ढेरों पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि स्वस्थ्य रहने में मदद करते हैं। आम में पाया जाने वाला विटामिन ए और सी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और ये आंखों के लिए भी लाभकारी होता है। हालांकि कुछ हेल्थ कंडीशंस में आम का सेवन फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है।
कई लोग स्वाद के चक्कर में रसीला आम खूब खाते हैं, लेकिन ये उनके लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर देता है। द हेल्थसाइटडॉटकॉम के मुताबिक कुछ स्थितियों में आम खाने से बचना चाहिए।
आम खाने के 5 बड़े नुकसान
डर्मेटाइटिस - स्किन से जुड़ी समस्याओं में आम का सेवन नुकसान पहुंचा सकता है। खासतौर पर डर्मेटाइटिस की परेशानी हो तो आम नहीं खाना चाहिए। आम में पाया जाने वाला Urushiol कंपाउंड डर्मेटाइटिस की समस्या को ट्रिगर करने का काम करता है। इससे स्किन में सूजन आने के साथ फफोड़े पड़ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Pulses For Good Health: 5 दालें खाएं बीमारियां दूर भगाएं, मसल्स होंगी मजबूत, वजन भी घटेगा; जानें इनके गुण
मोटापा - जो लोग बढ़ने वजन से परेशान हैं उन्हें भी आम का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। आम में प्रचुर मात्रा में कैलोरी होती है। आम ज्यादा खाया जाए तो शरीर में अत्यधिक कैलोरी पहुंचती है जो ठीक से बर्न नहीं हो पाती और बाद में फैट में तब्दील हो जाती है। इससे मोटापा और भी बढ़ सकता है।
पेट संबंधी समस्याएं - पेट से जुड़ी समस्याओं में आम का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। आम खाने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल प्रॉब्लम बढ़ सकती हैं। जिन लोगों की गट हेल्थ ठीक नहीं है उन्हें आम खाने से बचना चाहिए। आम खाने से बदहजमी, उल्टी या कब्ज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
डायबिटीज - शुगर के मरीजों को आम का सेवन बेहद सीमित मात्रा में करना चाहिए। आम में नेचुरल शुगर काफी मात्रा में पाई जाती है। इस फल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी काफी ज्यादा है जो कि ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाने का काम करता है।
इसे भी पढ़ें: Screaming Benefits: तनाव से भरे हैं तो ज़ोर से चिल्लाएं, रिसर्च ने बताया Screaming कैसे दूर करती है स्ट्रेस
लेटेक्स एलर्जी - जिन लोगों को लेटेक्स एलर्जी होती है उन्हें आम का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। आम में पाया जाने वाला प्रोटीन लेटेक्स के समान होता है। जिससे शरीर इसे लेटेक्स समझ कर प्रतिक्रिया देने लगता है और इससे शरीर में पानी वाले दाने उभरने लगते हैं।
