Logo
election banner
Maharashtra Travel Destinations: महाराष्ट्र को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो यहां मौजूद 4 जगहों पर जरूर विजिट करें। यहां बिताए दिन आपके लिए यादगार बन जाएंगे।

Maharashtra Travel Destinations: किसी अच्छी जगह पर कुछ दिनों की छुट्टियां बिताना बॉडी को पूरी तरह से रिचार्ज कर देता है। आप अगर मार्च के महीने में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस बार शिमला, ऊटी या मुन्नार जैसे हिल स्टेशन के बजाय महाराष्ट्र का रुख करें। यहां कुछ ऐसी जगहें हैं जहां छुट्टियां बिताना आपको देश के लोकप्रिय हिल स्टेशंस से भी ज्यादा पसंद आएगा। 

शोरगुल से दूर फैमिली के साथ यहां हॉलिडे एन्जॉय करना आपको शारीरिक और मानसिक तौर पर रिलैक्स कर देगा। आइए जानते हैं महाराष्ट्र की 5 जगहें जहां जाकर आपकी छुट्टियां यादगार बन जाएंगी। 

महाराष्ट्र के फेमस डेस्टिनेशन

महाबलेश्वर - आप अगर कपल के तौर पर महाराष्ट्र घूमने का मन बना रहे हैं तो यहां स्थित महाबलेश्वर एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां की नेचुरल ब्यूटी आपका दिल छू लेने के लिए काफी है। मानसून के दौरान तो यहां की खूबसूरती देखते ही बनती है, लेकिन दूसरे सीजन भी यहां काफी सुकून भरे बीतते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Travel Destinations: मार्च में लॉन्ग ट्रिप का हैं प्लान, 5 जगह करें एक्सप्लोर, मौज-मस्ती में बीतेंगी छुट्टियां

रत्नागिरी - महाराष्ट्र की एक बेहतरीन जगह है रत्नागिरी। यहां आकर आप फेमस हिल स्टेशंस को भूल जाएंगे। पहाड़ियों पर बसा रत्नागिरी आपके सफर को यादगार बना देगा। यहां बिताए दिन न सिर्फ बजट फ्रेंडली रहेंगे, बल्कि यहां आप परिवार के साथ क्वालिटी टाइम भी बिता सकेंगे। यहां के झरने और जंगल इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। 

लोनावला - मुंबई के नजदीक स्थित लोनावला जगह देशभर में लोकप्रिय है। ये एक पॉपुलर वीकएंड डेस्टिनेशन है। आमतौर पर मुंबई और पुणे में रहने वाले लोग यहां छुट्टियां बिताने आते हैं। सालभर इस जगह का मौसम बेहतरीन बना रहता है। यहां ट्रैकिंग, हाइकिंग जैसी एक्टिविटीज को एन्जॉय किया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: Tourist Places For March: मार्च में परिवार के साथ घूमने का है प्लान, 5 जगहें करें एक्सप्लोर, सहेज लेंगे ढेरों यादें

अलीबाग - आप अगर महाराष्ट्र में गोवा का मजा लेना चाहते हैं तो अलीबाग का रुख कर लें। इस जगह को अपने खूबसूरत बीचेस की वजह से मिनी गोवा भी कहा जाता है। अलीबाग तीन ओर से समुद्र से घिरा है। यहां आकर स्कूबा डायविंग, जेट स्की जैसी वाटर एक्टिविटीज की जा सकती हैं। 

5379487