A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Kinnow Health Benefits: मौसम में बदलाव के साथ ही सीजनल डिजीज का खतरा बढ़ जाता है। बेहतर इम्यूनिटी से इससे बचाव संभव हो पाता है। संतरे की तरह दिखने वाला फल किन्नू इम्यूनिटी बूस्टर फ्रूट है जो कि बदलते सीजन में खाने से संक्रामक बीमारियों का खतरा काफी कम कर देता है। संतरे से किसी भी मामले में कम नहीं फ्रूट किन्नू काफी रसीला होता है और इसमें मौजूद पोषक तत्व कई बीमारियों से शरीर का बचाव करते हैं। 

आप अगर खुद को हेल्दी रखना चाहते हैं तो किन्नू को डाइट में शामिल कर सकते हैं। स्वाद में बेजोड़ किन्नू हार्ट के लिए लाभकारी है। इसे खाने से हड्डियां भी मजबूत बनती हैं। 

किन्नू खाने के 5 फायदे

कोलेस्ट्रॉल - बदली लाइफस्टाइल ने ज्यादातर लोगों के दिल को डेंजर जोन में डाल दिया है। बढ़ा कोलेस्ट्रॉल हार्ट को काफी नुकसान पहुंचाता है। आप अगर किन्नू खाते हैं तो इससे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद फाइबर दिल के लिए लाभकारी है। हेल्थलाइन के मुताबिक रेगुलर किन्नू खाने से हार्ट संबंधी बीमारियों  का रिस्क काफी कम हो जाता है। 

हड्डियां - बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। बोन्स को स्ट्रॉन्ग बनाने में किन्नू मददगार होता है। इसमें काफी कैल्शियम पाया जाता है जो कि बोन डेंसिटी को बनाए रखने के साथ ही उन्हें मजबूती देता है। 

हीमोग्लोबिन - जिन लोगों में खून की कमी है उन्हें किन्नू खाना चाहिए। किन्नू में काफी आयरन पाया जाता है जो कि हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है। ज्यादातर महिलाओं में खून की कमी देखी जाती है, ऐसे में अगर वे नियमित किन्नू का सेवन करें तो उन्हें काफी लाभ हो सकता है। 

इम्यूनिटी - किन्नू विटामिन सी से भरपूर फ्रूट है। इसे खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में काफी इजाफा होता है। इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होने पर शरीर मौसमी बीमारियों से मजबूती से लड़ पाता है और सर्दी, जुकाम और बुखार जैसी समस्याओं का रिस्क काफी कम हो जाता है। 

डाइजेशन - किन्नू एक फाइबर रिच फ्रूट है। इसे खाने से डाइजेशन सिस्टम को सुधारने में मदद मिलती है। अपच, गैस या खट्टी डकारों की समस्या आने पर ये फल राहत दिला सकता है। आमतौर पर मौसम में बदलाव के साथ ही बदहजमी की समस्या बढ़ने लगती है। किन्नू खाने से इस परेशानी से बचाव हो सकता है।