Strawberry Plantation: गमले में भी उगा सकते है स्ट्रॉबेरी, रसीले लाल फल की तेज ग्रोथ में मदद करेगें 5 टिप्स

Strawberry Plantation tips
X
गमले में स्ट्रॉबेरी उगाने का तरीका।
Strawberry Plantation: स्ट्रॉबेरी एक रसीला फल है जो अनूठे स्वाद से भरा होता है। स्ट्रॉबेरी को आप गमले में भी प्लांट कर सकते हैं। सही देखभाल से इसकी ग्रोथ हो जाती है।

Strawberry Plantation: स्ट्रॉबेरी एक विदेशी फल है लेकिन हमारे यहां भी इसकी डिमांड खूब रहती है। इसका रसीला खट्टा-मीठा स्वाद बहुत लोगों को पसंद आता है। स्ट्रॉबेरी को थोड़ी सी मशक्कत के साथ घर पर भी उगाया जा सकता है। आप अगर गार्डनिंग का शौक रखते हैं तो गमले में भी स्ट्रॉबेरी को आसानी से उगा सकते हैं। सही देखभाल से स्ट्रॉबेरी का पौधा कुछ वक्त में फल देने के लिए तैयार हो जाएगा।

स्ट्रॉबेरी का पौधा उगाने के लिए आप इसे नर्सरी से खरीद सकते हैं। बागवानी का शौक रखने वालों के लिए गमले में स्ट्रॉबेरी को उगाना एक अलग प्रयोग रहेगा और इससे उन्हें गार्डनिंग के बारे में काफी कुछ नया सीखने को मिल सकता है।

स्ट्रॉबेरी का पौधा कैसे लगाएं?

सामग्री
गमला: स्ट्रॉबेरी के पौधे के लिए गहरा और चौड़ा गमला चुनें।
मिट्टी: अच्छी गुणवत्ता वाली मिट्टी का उपयोग करें। आप बाजार से तैयार मिट्टी या खाद और मिट्टी का मिश्रण भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्ट्रॉबेरी के पौधे: आप नर्सरी से स्ट्रॉबेरी के पौधे खरीद सकते हैं।
खाद: नियमित रूप से खाद देने के लिए जैविक खाद का उपयोग करें।
पानी: नियमित रूप से पानी दें, लेकिन ध्यान रखें कि मिट्टी ज्यादा गीली न हो।

इसे भी पढ़ें: Bottle Gourd Plantation: ताजी लौकी खाना है तो घर में उगा लें बेल, सही ग्रोथ के लिए इस तरह करें देखभाल

स्ट्रॉबेरी उगाने के चरण
गमले की तैयारी: गमले के तले में छेद कर दें ताकि पानी निकल सके। गमले को अच्छी तरह से धो लें और उसे मिट्टी से भर दें।
पौधे लगाएं: गमले में एक छेद करें और उसमें स्ट्रॉबेरी का पौधा लगा दें। जड़ों को अच्छी तरह से फैला दें और मिट्टी से ढक दें।
धूप: स्ट्रॉबेरी के पौधे को धूप वाली जगह पर रखें। उन्हें रोजाना कम से कम 6-8 घंटे धूप मिलनी चाहिए।
पानी: मिट्टी को हमेशा नम रखें, लेकिन ज्यादा पानी न दें।
खाद: हर 15 दिन में एक बार जैविक खाद दें।
कब लें फल: स्ट्रॉबेरी के फल पकने पर आप उन्हें तोड़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Papaya Plantation: घर में उगाना चाहते हैं पपीता, इस तरीके से करें प्लांटेशन, पौधे की तेज होगी ग्रोथ

कुछ अतिरिक्त सुझाव
मौसम: स्ट्रॉबेरी ठंडे मौसम में अच्छी तरह से उगती हैं।
किसमें: आप स्ट्रॉबेरी को हैंगिंग बास्केट में भी उगा सकते हैं।
कीड़े: कीड़ों से बचाने के लिए आप जैविक कीटनाशक का उपयोग कर सकते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story