Sattu Ke Laddu: गर्मी में ताकत से भर देंगे सत्तू के लड्डू, बॉडी रखेंगे कूल, सीखें बनाने का तरीका

Sattu Ke Laddu: सत्तू के लड्डू गर्मी के दिनों के लिए परफेक्ट स्वीट डिश है। इन दिनों में शरीर को ताकत और ठंडक देने के लिए पारंपरिक देसी नुस्खे सबसे बेहतर माने जाते हैं। सत्तू, जो भुने हुए चने का पाउडर होता है, आयरन, फाइबर, और प्रोटीन से भरपूर होता है। यह शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ एनर्जी भी देता है। बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में सत्तू का खूब इस्तेमाल होता है। पर क्या आपने कभी सत्तू के लड्डू खाए हैं?
सत्तू के लड्डू न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं बल्कि बेहद पौष्टिक भी होते हैं। इन्हें बनाना बहुत आसान है और खास बात ये कि इनमें घी और गुड़ जैसी हेल्दी चीजों का इस्तेमाल होता है, जिससे ये शरीर के लिए नुकसानदायक नहीं होते। अगर आप हेल्दी मिठाई की तलाश में हैं तो सत्तू के लड्डू एक परफेक्ट ऑप्शन हैं।
सत्तू के लड्डू बनाने की सामग्री
- सत्तू -1 कप
- शुद्ध देसी घी- ½ कप
- गुड़- ¾ कप (कद्दूकस किया हुआ या बारीक टुकड़ों में)
- इलायची पाउडर- ½ छोटा चम्मच
- ड्राई फ्रूट्स (बादाम, काजू, किशमिश) - 2-3 बड़े चम्मच (कटे हुए)
- एक चुटकी नमक (वैकल्पिक, स्वाद बढ़ाने के लिए)
इसे भी पढ़ें: Palak Cheela Recipe: पोषण से भरपूर पालक चीला, स्वाद भी लाजवाब; बच्चे-बूढ़े सब बड़े चाव से खाएंगे, मिनटों में बनाएं
सत्तू के लड्डू बनाने की विधि
सत्तू भूनना: सबसे पहले कढ़ाई में थोड़ा घी डालें और उसमें सत्तू को धीमी आंच पर भूनें। इसे लगातार चलाते रहें जब तक सत्तू से हल्की खुशबू आने लगे और रंग थोड़ा सुनहरा हो जाए। यह प्रक्रिया लगभग 5–7 मिनट लेती है।
गुड़ को पिघलाना: एक अलग पैन में थोड़ा पानी डालकर गुड़ को धीमी आंच पर पिघलाएं। जब गुड़ पूरी तरह से पिघल जाए तो गैस बंद कर दें और छान लें ताकि कोई गंदगी न रह जाए।
इसे भी पढ़ें: Aloo Sabudana Cutlet: शाम की चाय के साथ परोसें आलू साबूदाना से बने कटलेट, लाजवाब स्वाद सब करेंगे पसंद
सामग्री को मिलाना: अब भुना हुआ सत्तू, इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स एक बड़े बर्तन में लें। इसमें पिघला हुआ गुड़ डालें और अच्छी तरह मिलाएं। जरूरत लगे तो थोड़ा घी और डाल सकते हैं ताकि मिश्रण गूंथने जैसा हो जाए।
लड्डू बनाना: अब हाथों पर थोड़ा घी लगाकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें। ये लड्डू तुरंत खाने के लिए तैयार हैं।
ये लड्डू एक हफ्ते तक चल जाते हैं और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए फायदेमंद होते हैं। गर्मियों में रोज सुबह एक सत्तू का लड्डू खाने से शरीर को जबरदस्त ऊर्जा मिलती है।