Onion Tomato Uttapam: टमाटर और प्याज से तैयार होने वाला उत्तपम बेहद स्वादिष्ट लगता है। ये डिश नाश्ते लिए भी परफेक्ट है।

Onion Tomato Uttapam: सुबह के नाश्ते में कुछ हल्का, स्वादिष्ट और हेल्दी खाने का मन हो, तो टमाटर-प्याज उत्तपम एक बेहतरीन विकल्प है। साउथ इंडियन किचन की यह खास डिश अब हर घर में पसंद की जा रही है। खास बात यह है कि यह न केवल स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि बनाने में भी बेहद आसान है।

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग ऐसी रेसिपी ढूंढते हैं जो जल्दी तैयार हो जाए और पोषण से भरपूर हो। टमाटर-प्याज उत्तपम इसी जरूरत को पूरा करता है। सूजी या डोसा बैटर से बनने वाली यह डिश बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है।

प्याज टमाटर उत्तपम बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप डोसा बैटर (या सूजी बैटर)
  • 1 बारीक कटा प्याज
  • 1 बारीक कटा टमाटर
  • 1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी)
  • 2 टेबलस्पून हरा धनिया
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल या घी सेकने के लिए

प्याज टमाटर उत्तपम बनाने की विधि

प्याज-टमाटर उत्तपम बेहद स्वादिष्ट डिश है जो खूब पसंद की जाती है। इसे तैयार करने के लिए अगर आपके पास तैयार डोसा बैटर नहीं है, तो आप सूजी से भी बैटर बना सकते हैं। इसके लिए सूजी में दही और थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें। इसे 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी फूल जाए और बैटर सेट हो जाए।

अब एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और उस पर हल्का सा तेल लगाएं। तवे पर एक करछी बैटर डालकर हल्का मोटा फैलाएं, ध्यान रखें कि इसे डोसे की तरह पतला न करें। इसके ऊपर तुरंत कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया डाल दें और हल्के से दबा दें।

Curd Onion Chutney: हर खाने का स्वाद बढ़ाएगी दही-प्याज की चटनी, मिनटों में तैयार होने वाली ये देसी रेसिपी

Body Odour in Summer: गर्मी में पसीने की बदबू परेशान करती है? जानें फ्रेश रहने के स्मार्ट तरीके

गर्मी का सुपर ड्रिंक: सत्तू की लस्सी से मिलेगी जबरदस्त एनर्जी! ठंडक और ताकत का है परफेक्ट कॉम्बिनेशन

उत्तपम के किनारों पर थोड़ा सा तेल डालें और मध्यम आंच पर पकाएं। जब नीचे की तरफ से यह सुनहरा हो जाए, तो इसे पलट दें और दूसरी तरफ से भी अच्छे से सेंक लें। दोनों तरफ से क्रिस्पी और गोल्डन होने पर इसे प्लेट में निकाल लें।

गरमा-गरम टमाटर-प्याज उत्तपम को नारियल की चटनी या सांभर के साथ सर्व करें। इसका स्वाद और भी बढ़ जाएगा। यह डिश नाश्ते, लंच या हल्के डिनर के लिए परफेक्ट है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।