Logo
Valentine Day Recipe: वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को खुश करने के लिए आप नाश्ते में स्पेशल हार्ट शेप सैंडविच तैयार कर सकते हैं। जानते हैं इसकी रेसिपी।

Valentine Day Recipe: वैलेंटाइन डे प्यार जताने का खास मौका होता है। इस दिन महंगे गिफ्ट्स से ज्यादा मायने रखता है आपका प्यार और कोशिश। अगर आप अपने पार्टनर के चेहरे पर सच्ची मुस्कान लाना चाहते हैं, तो क्यों न इस बार कुछ खास अपने हाथों से बनाया जाए?

हार्ट शेप्ड सैंडविच एक आसान, क्यूट और रोमांटिक रेसिपी है, जिसे आप ब्रेकफास्ट या इवनिंग स्नैक के तौर पर तैयार कर सकते हैं। कम समय में बनने वाली यह डिश न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि आपकी फीलिंग्स को भी खूबसूरती से बयां करती है। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।

हार्ट शेप सैंडविच बनाने के लिए सामग्री

  • 4 ब्रेड स्लाइस (व्हाइट या ब्राउन)
  • 2 बड़े चम्मच बटर
  • 2 बड़े चम्मच हरी चटनी या मेयोनीज
  • 1 उबला आलू (मैश किया हुआ)
  • 1/4 कप बारीक कटी शिमला मिर्च
  • 1/4 कप कद्दूकस किया हुआ गाजर
  • 2 चीज स्लाइस
  • नमक स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर स्वादानुसार
  • हार्ट शेप कुकी कटर

हार्ट शेप सैंडविच बनाने का तरीका

वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को आपके हाथ से बना हार्ट शेप सैंडविच अलग ही खुशी देगा। इसे तैयार करने के लिए एक बाउल में मैश किया हुआ आलू, कटी शिमला मिर्च, गाजर, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अगर आप चाहें तो इसमें थोड़ा मेयोनीज या हरी चटनी मिलाकर स्वाद और बढ़ा सकते हैं। फिलिंग स्मूद और हल्की मसालेदार होनी चाहिए।

अब ब्रेड स्लाइस को साफ प्लेट पर रखें और हार्ट शेप कुकी कटर की मदद से दिल का आकार काट लें। अगर कटर न हो तो चाकू से भी सावधानीपूर्वक हार्ट शेप बना सकते हैं। किनारे हटाकर सिर्फ हार्ट शेप ब्रेड का इस्तेमाल करें।

हार्ट शेप ब्रेड के एक साइड पर बटर या चटनी लगाएं। फिर तैयार फिलिंग की एक परत फैलाएं। ऊपर से चीज स्लाइस रखें और दूसरी ब्रेड स्लाइस से कवर कर दें। हल्का दबाएं ताकि सैंडविच अच्छी तरह सेट हो जाए।

अगर आप क्रिस्पी टेक्सचर चाहते हैं, तो सैंडविच को तवे या सैंडविच मेकर में हल्का सुनहरा होने तक टोस्ट कर लें। इससे बाहर से कुरकुरा और अंदर से सॉफ्ट स्वाद मिलेगा। तैयार हार्ट शेप्ड सैंडविच को प्लेट में रखें और साथ में टमाटर सॉस या पुदीना चटनी सर्व करें।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)

5379487