Logo
Cold Cream Cheese Sandwich: कोल्ड क्रीम चीज़ सैंडविच स्वाद से भरपूर फूड डिश है। इसका टेस्ट बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है।

Cold Cream Cheese Sandwich: सुबह अगर जल्दी में हों या बच्चों के टिफिन के लिए कुछ खास बनाना हो, तो कोल्ड क्रीम चीज़ सैंडविच एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है। यह रेसिपी जितनी आसान है, उतनी ही स्वादिष्ट भी। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री या लंबा समय नहीं चाहिए।

गर्मियों के मौसम में ठंडा और हल्का स्नैक हर किसी को पसंद आता है। ऐसे में क्रीमी टेक्सचर वाला यह सैंडविच बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को भाता है। आप इसे नाश्ते, शाम की चाय या अचानक आए मेहमानों के लिए भी तैयार कर सकते हैं।

कोल्ड क्रीम चीज़ सैंडविच बनाने के लिए सामग्री

  • 8 ब्रेड स्लाइस (सफेद या ब्राउन)
  • 1 कप क्रीम चीज़
  • 2 बड़े चम्मच फ्रेश क्रीम
  • 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 छोटा चम्मच चीनी (वैकल्पिक)
  • बारीक कटी शिमला मिर्च
  • बारीक कटा खीरा
  • बारीक कसा हुआ गाजर
  • थोड़ा बटर (ब्रेड पर लगाने के लिए)

कोल्ड क्रीम चीज़ सैंडविच बनाने का तरीका

कोल्ड क्रीम चीज़ सैंडविच एक टेस्टी स्नैक रेसिपी है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में क्रीम चीज़ और फ्रेश क्रीम डालें। इसे अच्छी तरह फेंट लें ताकि मिश्रण स्मूद और क्रीमी हो जाए। अब इसमें नमक, काली मिर्च और अगर चाहें तो हल्की मिठास के लिए थोड़ा-सा चीनी मिला लें।

इसके बाद बारीक कटी शिमला मिर्च, खीरा और गाजर डालें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें। ध्यान रखें कि सब्जियां ज्यादा पानी वाली न हों, वरना सैंडविच गीला हो सकता है।

ब्रेड स्लाइस के किनारे चाहें तो काट सकते हैं। अब एक स्लाइस पर हल्का बटर लगाएं। इसके ऊपर तैयार की हुई क्रीम चीज़ स्टफिंग को समान रूप से फैलाएं। दूसरी ब्रेड स्लाइस से इसे ढक दें।

इसी तरह सभी सैंडविच तैयार करें। आप इन्हें तिकोने या चौकोर आकार में काट सकते हैं। चाहें तो सैंडविच को 15-20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें, इससे स्वाद और भी बेहतर हो जाएगा और टेक्सचर सेट हो जाएगा।

कोल्ड क्रीम चीज़ सैंडविच को आप हरी चटनी, टोमैटो सॉस या मिंट डिप के साथ सर्व कर सकते हैं। अगर इसे और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो मल्टीग्रेन ब्रेड का इस्तेमाल करें। बच्चों के लिए इसमें उबला कॉर्न या बारीक कटे सेब भी मिला सकते हैं।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)

5379487